फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat reservation: obc angry to bjp government, protest

जाट आरक्षण: भाजपा सरकार पर भड़का पिछड़ा वर्ग

Tue, 31 Mar 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Tue, 31 Mar 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
jat reservation: obc angry to bjp government, protest

जाटों को केंद्र में ओबीसी में शामिल करने के भाजपा सरकार द्वारा पैरवी करने के आश्वासन से ही पिछड़ा वर्ग भड़क गया है। भाजपा की पैरवी से नाराज पिछड़ा वर्ग के लोगों ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंककर अन्य जाट नेताओं के खिलाफ भी नारेबाजी की।

विज्ञापन


इससे पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में इस बार होने वाले पंचायती, ब्लॉक समिति और जिला परिषद में जाट उम्मीदवारों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर फंडिंग करने का आरोप लगाकर कहा कि पूर्व सीएम अब जाटों को पैसा देकर आंदोलन भड़काना चाहते हैं।
विज्ञापन


भाजपा सरकार द्वारा जाट आरक्षण का समर्थन करने के विरोध में रविवार को पिछड़ा वर्ग के लोग नेहरू पार्क  में एकत्रित हुए। यहां पर जाटों को ओबीसी में शामिल करने का विरोध किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर साजिश रचने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी तालाब के पास पिछड़ा वर्ग के लोगों ने केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका और अन्य जाट नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

चुनाव में जाट उम्मीदवारों का करेंगे बहिष्कार

jat reservation: obc angry to bjp government, protest

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयोजक महेंद्र पांचाल ने कहा कि जाटों को गरीबों का हक हड़पने के लिए ओबीसी में शामिल करने की साजिश रची गई है।

पहले जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जाटों को रेलवे लाइनों पर बैठाने का काम किया और अब जाट आंदोलन को भड़काने के लिए वे जाटों को पैसा दे रहे हैं। इसी प्रकार केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी ओबीसी वर्ग के खिलाफ साजिश रचने का काम कर रहे हैं। इस दौरान लोगों ने दोनों ही जाट नेताओं के खिलाफ अपना विरोध जताया।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने जाटों को आरक्षण दिलाया। इस कारण प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस हार गई है। अगर जाटों को आरक्षण दिया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। धर्मपाल पांचाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिलास्तर पर इस प्रकार जाट नेताओं के पुतले फूंके जाएंगे।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को बर्खास्त करने की मांग की और कहा कि जब तक केंद्र सरकार बीरेंद्र सिंह को बर्खास्त नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयोजक महेंद्र पांचाल ने कहा कि बैठक में पिछड़ा वर्ग ने इस बार होने वाले पंचायती, ब्लॉक समिति और जिला परिषद में जाट उम्मीदवारों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयोजक महेंद्र सिंह पांचाल ने कहा कि इस बार चुनाव में जो भी गैर जाट प्रत्याशी खड़ा होगा, उसका पिछड़ा वर्ग समर्थन करेगी और जाट प्रत्याशियों का विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed