फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat reservation, huge public protest on rohtak highway

जाट आरक्षण : रोहतक जाने वाले सभी रास्ते बंद, प्रदर्शनकारी डटे

Mon, 15 Feb 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रोहतक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 15 Feb 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
jat reservation, huge public protest on rohtak highway

जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने रोहतक से दिल्ली के सभी रास्ते बंद कर दिए। रेलवे ट्रैक और सड़क पर प्रदर्शनकारी डटे हैं। सांपला सहित कई गावों में अलग-अलग जगह हाईवे पर जाट प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं।

विज्ञापन


प्रशासन ने दिल्ली से आने और जाने के लिए जो भी रूट डायवर्ट किए थे, उन पर आंदोलनकारियों ने सुबह से कब्जा कर लिया है। आंदोलनकारियों से बातचीत के लिए कृषि मंत्री ओपी धनखड़ पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान खाप नेता मान गए, लेकिन युवाओं ने किसी भी प्रकार का आश्वासन लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद जाट आंदोलनकारियों ने इस्माइला में रेल रोकी। रोहतक दिल्ली, रोहतक-झज्जर, रोहतक-बेरी और रोहतक सोनीपत रोड पर जाम लगे हैं। सांपला में खापों की बैठक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, करौंथा गांव में निजी वाहन में तोडफ़ोड़ की सूचना है। गौरतलब है कि पुलिस रोहतक में सरंपचों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में व्यस्त है। इस वजह से जगह-जगह जाम के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


जाटों ने कहा कि उन्हें बार-बार आंदोलन करने का शौक नहीं है। सरकार हमारा हक छीन रही है। इस बार अपने हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। चाहे फिर से कुर्बानियां क्यों न देनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed