{"_id":"5164fb65459e991446a0b1225bc20498","slug":"jaswinder-singh-walia-got-a-week-s-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसविंदर वालिया को मिली एक हफ्ते की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसविंदर वालिया को मिली एक हफ्ते की सुरक्षा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Dec 2013 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के पूर्व एसएसपी नौनिहाल सिंह के दोस्त जसविंदर सिंह वालिया को सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश जारी किए हैं।
मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस दया चौधरी पर आधारित सिंगल बेंच ने पंजाब सरकार को निर्देश जारी किए कि याचिकाकर्ता को एक हफ्ते तक सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
वहीं, हाईकोर्ट ने नौनिहाल सिंह द्वारा दी गई धमकियों के मामले पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर धमकियों के आरोपों की जांच कर अगली सुनवाई तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। मामले की आगामी सुनवाई 20 दिसंबर के लिए निर्धारित की गई है।
लुधियाना के व्यवसायी जसविंदर सिंह वालिया ने एसएसपी द्वारा दी जा रही धमकियों का हवाला देकर सुरक्षा मुहैया करवाने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के दौरान याची पक्ष ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एसएसपी और उसके बीच बातचीत के अंश कोर्ट में पेश किए। याची पक्ष ने दलील दी कि मामला दाखिल करने से पहले से लेकर अभी तक पुलिस उन पर दबाव बना रही है।
उनके परिवार के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है। वहीं, उन पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। याची पक्ष के वकील ने हलफनामे में स्लगन दस्तावेजों का भी हवाला दिया।
सुनवाई के दौरान दो तस्वीरों और करीब 50 एकड़ जमीन की रजिस्ट्रियां भी हाईकोर्ट में पेश की गई। याची पक्ष ने कहा कि वह नौनिहाल के साथ करोड़ों रुपये जमीनों में इन्वेस्ट कर चुके हैं।
जस्टिस दया चौधरी ने याची पक्ष की दलील को सुनने बाद सवाल किया कि याचिका में मुख्य आग्रह क्या है? इस पर याची पक्ष ने कहा कि सुरक्षा का आग्रह है।
इस पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर याची पक्ष को सुरक्षा मुहैया करवाने के निर्देश जारी कर दिए।