फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jassi Khangura rejoined congress

Ludhiana: लुधियाना के नेता जस्सी खंगूड़ा की कांग्रेस में घर वापसी, 2022 में आप में हुए थे शामिल

Wed, 08 May 2024 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 May 2024 04:24 PM IST
सार

लुधियाना के नेता जस्सी खंगूड़ा कांग्रेस के पूर्व विधायक थे जो 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। लुधियाना लोकसभा चुनाव के लिए टिकट से इनकार किए जाने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। आज वह दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Jassi Khangura rejoined congress
जस्सी खंगूड़ा कांग्रेस में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस को उस समय मजबूती मिली जब लुधियाना के होटल कारोबारी और एनआरआई पूर्व विधायक जसबीर सिंह जस्सी खंगूड़ा ने एक बार फिर झाड़ू छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। 
विज्ञापन


वह कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज होकर 2022 में आप में शामिल हो गए थे। करीब दो सप्ताह पहले उन्होंने आप से भी इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। मगर उन्होंने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात कर पंजाब कांग्रेस प्रभारी दविंदर यादव की अगुवाई में फिर से कांग्रेस में वापसी की। 
विज्ञापन


वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि जस्सी खंगूड़ा के दोबारा पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी और लुधियाना लोकसभा इलाके से चुनाव लड़ने वाले पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश सिटीजन रहे होटल कारोबारी जस्सी खंगूड़ा राजनीति में उतरने के बाद पहली बार 2007 से किलारायपुर विधानसभा हल्के से मैदान में उतरे थे और जीत दर्ज की थी। जिसके बाद वह 2017 में हार गए और 2022 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद जस्सी खंगूड़ा आप में चले गए। लुधियाना लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदारों में से एक जस्सी खंगूड़ा भी थे। पार्टी ने जस्सी पर भरोसा जताने के बजाय मौजूदा विधायक अशोक पराशर पप्पी को टिकट दे दिया था। जिसके चलते जस्सी पार्टी से नाराज चल रहे थे। जस्सी खंगूड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह के नजदीकियों में गिने जाते थे। उनके पिता जगपाल सिंह खंगूड़ा भी कांग्रेस से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed