फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   japanese gardan, mp kirron kher, international yog day, narendra modi, chandigarh

खुल गया जापानी गार्डन, सांसद के संबोधन में झलका मोदी का योग

Sat, 04 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 04 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
japanese gardan, mp kirron kher, international yog day, narendra modi, chandigarh
जेपनीज गार्डन के दूसरे फेज के उद्घाटन समारोह में पहुंची सांसद खेर।
सांसद किरण खेर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में जो कार्यकर्ता शामिल नहीं होगा, वह आगे उनसे भी ज्यादा उम्मीद न रखे। यह बात उन्होंने शनिवार शाम जेपनीज गार्डन के दूसरे फेज के उद्घाटन समारोह में कही।
विज्ञापन


इस मौके पर किरण खेर ने कहा कि योग दिवस के लिए रजिस्ट्रेशन काफी कम हो रहा है। उन्हें यह भी पता लगा है कि कुछ पार्टी कार्यकर्ता रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रहे हैं। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी आ रहे हैं, ऐसे में कम रजिस्ट्रेशन का होना अच्छा मैसेज नहीं है।  सांसद ने कहा कि उनका हर चीज पर ध्यान है कि कौन रजिस्ट्रेशन करवा रहा है और कौन नहीं । उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो कार्यकर्ता अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल नहीं होगा वह आगे उनसे कोई ज्यादा उम्मीद भी न रखे। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की। मालूम हो कि अभी तक करीब 30 हजार लोगों ने योग दिवस के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। रजिस्ट्रेशन करवाने का रविवार को अंतिम मौका है।  
विज्ञापन


मुझे मेरे काम से आंका जाए
सांसद ने कहा कि उन्हें भी उनके काम से आंका जाए। दो साल के कार्यकाल में उन्होंने कई काम करवाए हैं। उन्होंने कहा कि इस नए बने पार्क को सुंदर बनाए रखने के लिए शहरवासियों की भी बराबर की जिम्मेवारी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कजौली वाटर वर्क्स के दो नए फेज से 29 एमजीडी पानी की सप्लाई जल्द मिलने लगेगी। इससे शहर में पानी की किल्लत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन कराने सिर्फ तीन पार्षद पहुंचे
मालूम हो कि मेयर अरुण सूद ने शुक्रवार को सभी पार्षदों को रजिस्ट्रेशन के लिए बुलाया था लेकिन उसमें  मेयर अरुण सूद, सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल समेत भाजपा के सिर्फ तीन पार्षद ही पहुंचे। जबकि कांग्रेस का कोई पार्षद नहीं आया।

साढ़े 13 एकड़ में बना है जेपनीज गार्डन
कमिश्नर बी पुरुषार्था ने कहा कि पूरा जेपनीज गार्डन साढ़े 13 एकड़ से बना है।  दूसरे फेज का 7 एकड़ पार्क विकसित किया गया है। पहले फेज का उद्घाटन साल 2014 में किया गया था जिसका प्रयोग लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कई प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू होने वाले है जो कि इस समय पाइप लाइन में है। वार्ड पार्षद देवेश मोदगिल ने बताया कि इस गार्डन के निर्माण पर छह करोड़ 91 लाख रुपये का खर्चा हआ है जिसमे 4 करोड़ 26 लाख का खर्चा केंद्र सरकार ने टूरिज्म प्रोजेक्ट के तहत खर्च किए हैं और 2 करोड़ 64 लाख रुपये नगर निगम ने खर्च किए हैं।


गार्डन की विशेषताएं 
जेपनीज गार्डन में जल्द ही 101 फुट ऊंचा राष्टीय ध्वज लगया जाएगा। यहां पर ड्रेगन, ड्राई रिवर, कछुए के झूले लगाए गए हैं। फोटोग्राफी करता मानव का स्कल्पचर आकर्षण का केंद है। इसे चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद हांगकांग से लाए हैं। यह जमीन काफी उबड़ खाबड़ थी इसलिए यहां पर ट्रैक भी उसी तरह का बनाया गया है। फेज-1 से दो को जोड़ने के लिए वी-4 रोड के नीचे 30 फुट चौड़ी सुरंग बनाई गई है। जबकि यहां पर गोल्डन बुश, जापानी बंबू, ब्लैक पाम, व्हाइट पाम, रायल पाम, मोतिया, साइकस, अमलतास, गुलमोहर, जकरंडा, कटहल, आडू और अनार के पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed