फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jannayak Express will be canceled for two days

Chandigarh News: दो दिन तक रद्द रहेगी जननायक एक्सप्रेस

Wed, 10 Apr 2024 10:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Apr 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Jannayak Express will be canceled for two days
पांच ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और 2 ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट करने की योजना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना। उत्तर रेलवे ने ट्रैफिक ब्लाक की वजह से दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस (15211/15212) को 2 दिन के लिए रद्द रखने की घोषणा की है। अप रूट की दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 15211 को 14 व 15 अप्रैल तथा डाउन रूट की अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 15212 को 15 व 16 अप्रैल को रद्द रखने की योजना है।

इसी तरह से कई प्रमुख ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन करके चलाया जाना है। इन ट्रेनों में अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस 14618, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस 12204, कामख्या-कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 15655, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 14673, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 14674 शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं, कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस 15707 को कटिहार स्टेशन से 90 मिनट की देरी और अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट 22424 व गोरखपुर-अमतृसर सुपरफास्ट 22423 को शार्ट टर्मिनेट करने की योजना है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में 14 व 15 अप्रैल को किसी भी ट्रेन की टिकट खरीदने तथा यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन व परिवर्तित मार्ग की जानकारी प्राप्त करके परेशानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed