फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Janani Shishu Suraksha Karyakaram Yojana implemented in Chandigarh

चंडीगढ़ में जननी शिशु सुरक्षा योजना लागू: अब जच्चा-बच्चा को एक महीने तक पीजीआई में मिलेगा मुफ्त इलाज

Wed, 29 Jun 2022 11:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jun 2022 11:21 AM IST
सार

इस योजना के तहत, गर्भवती महिलाओं को मुफ्त दवा एवं खाद्य पदार्थ, मुफ्त इलाज, जरूरत पड़ने पर मुफ्त खून दिया जाना, सामान्य प्रजनन के मामले में तीन दिनों एवं सी-सेक्शन के मामले में सात दिनों तक मुफ्त पोषाहार दिया जाता है।

विज्ञापन
Janani Shishu Suraksha Karyakaram Yojana implemented in Chandigarh
पीजीआई चंडीगढ़

विस्तार

मातृ व शिशु मृत्यु दर पर नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही जननी शिशु सुरक्षा योजना पीजीआई चंडीगढ़ में भी लागू कर दी गई है। पीजीआई प्रशासन ने 23 जून को इसे लागू करने का लिखित आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद संस्थान में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं व जन्म के बाद के एक महीने तक के नवजात शिशु को निशुल्क चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को रूटीन चेकअप से प्रसव और प्रसव के बाद घर जाने तक की सभी सेवाएं निशुल्क मिलेंगी। वहीं नवजात को जन्म के बाद अगले एक महीने तक होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी का इलाज भी निशुल्क किया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रेफरल सेंटर होने के कारण पीजीआई में प्रति वर्ष हजारों की संख्या में गर्भवती महिलाएं भर्ती की जाती हैं। वहीं एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में भी सैकड़ों नवजात बच्चों का भर्ती कर इलाज होता है। केंद्र की इस योजना के संस्थान में लागू हो जाने से जरूरतमंदों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप भी जान लें जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम 
इस योजना के तहत, गर्भवती महिलाओं को मुफ्त दवा एवं खाद्य पदार्थ, मुफ्त इलाज, जरूरत पड़ने पर मुफ्त खून दिया जाना, सामान्य प्रजनन के मामले में तीन दिनों एवं सी-सेक्शन के मामले में सात दिनों तक मुफ्त पोषाहार दिया जाता है। इसमें घर से केंद्र जाने एवं वापसी के लिए मुफ्त यातायात सुविधा प्रदान की जाती है। इसी प्रकार की सुविधा सभी बीमार नवजात शिशुओं के लिए दी जाती है।

गर्भवती महिलाओं को मिलेगी ये सुविधा 

  • संस्थान में मुफ्त प्रजनन सुविधाएं (सीजेरियन ऑपरेशन समेत) 
  • गर्भवती महिलाओं को मुफ्त में दवाएं दी जाती हैं, इनमें आयरन फॉलिक अम्ल जैसे सप्लीमेंट भी मिलेगा
  • गर्भवती महिलाओं को खून, पेशाब की जांच, अल्ट्रा-सोनोग्राफी जैसी अनिवार्य जांच भी मुफ्त कराई जाएगी
  • सामान्य डिलीवरी होने पर तीन दिन और सीजेरियन डिलीवरी के मामले में सात दिनों तक मुफ्त पोषाहार दिया जाएगा 
  • आवश्यकता पड़ने पर मुफ्त खून भी दिया जाता है, ब्लड ट्रांसफ्यूजन शुल्क भी नहीं लगेगा
  • घर से जाने और आने के लिए भी मुफ्त में वाहन सुविधा दी जाएगी

जन्म के 30 दिन तक नवजात को मिलेंगी ये सुविधाएं

  • मुफ्त इलाज, दवाइयां, आवश्यक सामग्री, जांच सुविधाएं, खून, ट्रांसपोर्ट सेवाएं 


पीजीआई में प्रसव का आंकड़ा- 2019-20 

  • कुल प्रसव- 2019 में 6056 और 2020 में 4177 बच्चों ने जन्म लिया

 

जननी शिशु सुरक्षा योजना पीजीआई में लागू कर दी गई है। योजना के अंतर्गत संस्थान में गर्भवती महिलाओं व जन्म के बाद एक महीने तक के नवजात को सभी चिकित्सकीय सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई जाएंगी। - कुमार गौरव, डीडीए व प्रवक्ता पीजीआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed