{"_id":"d5e4029f9105e450039b068e875179a4","slug":"janamashtmi-on-18-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को चंडीगढ़ में सुनाई देंगे कुंभकर्ण के खर्राटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 को चंडीगढ़ में सुनाई देंगे कुंभकर्ण के खर्राटें
नीरज कुमार /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Aug 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में अनोखे ढंग से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 18 अगस्त को जन्माष्टमी है। डेढ़ महीनों पहले से ही इसकी तैयारियां मंदिर में चल रही हैं।
विज्ञापन
मठ में झांकियां सभी के लिए खास आकर्षण होंगी। इन झांकियों में देवता और राक्षस समुद्र मंथन करते दिखाई देंगे। वहीं, शिशुपाल वध की निराली झांकी होगी। इसमें शिशुपाल द्वारा की जा रही गलतियों को भगवान कृष्ण मुस्कराते हुए मन ही मन गिनती करेंगे।
विज्ञापन
जब वह सौ गलती कर बैठेगा तो भगवान श्री कृष्ण सुदर्शन चक्र से शिशुपाल की हत्या कर देंगे। सिर कटने के बाद उसमें से ज्योति पुंज निकलेगा जो श्री कृष्ण में समा जाएगा। साथ ही झांकियों में भगवान श्रीराम द्वारा एक भक्त के परिवार को आशीर्वाद देते हुए दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
कुंभकर्ण के खर्राटों की आवाज भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। बच्चों को आकर्षित करनेवाली इस झांकी में विशालकाय कुंभकर्ण सोया रहेगा। उसके सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया में उसका पेट फूलेगा और पिचकेगा और जोरदार खर्राटा लेगा। इसके लिए कई माइकों का प्रयोग किया जाएगा।
बिहार के कलाकार बना रहे हैं मूर्तियां
बिहार के आरा स्थित कला एवं शिल्प महाविद्यालय के लेक्चरर जय प्रकाश की टीम झांकियों के लिए विभिन्न प्रतिमाएं बनाने में जुटी है। यह मूर्तियां भी जन्माष्टमी पर खास होंगी।
80 वलंटियर मनसा देवी से आएंगे
मनसा देवी से 80 वलंटियर भक्तों की सुरक्षा के लिए आएंगे। जन्माष्टमी पर डेढ़ लाख से भी अधिक भक्तों के मठ मंदिर में दर्शन के लिए आने की संभावना है। सभी भक्तों को चरणामृत और फल का प्रसाद दिया जाएंगा। भगवान के लिए 56 प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाएंगे।
जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर चल रही है। सुरक्षा की पूरी तैयारी की जाएगी। आकर्षक झांकियां इस बार खास रहेंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई झांकियां लगाई जा रही हैं।
जय प्रकाश गुप्ता, प्रवक्ता श्री चैतन्य गौड़ीय मठ -20