फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jam on highway, patient dead

हाईवे पर जाम में फंसकर मरीज की मौत

Mon, 06 Jul 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(पंजाब) Updated Mon, 06 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
jam on highway, patient dead

गुलाबगढ़ रोड स्थित प्रीत नगर में पिछले चार दिन से बिजली व पानी की किल्लत से तंग आकर लोगों ने शनिवार रात अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया था। इसमें फंसकर एक मरीज को जल्द डॉक्टरी सहायता नहीं मिली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलजीत सिंह (40) निवासी गांव देवीनगर के रूप में हुई।

विज्ञापन


गांव देवीनगर निवासी मृतक के भांजे रामजीत ने बताया की शनिवार रात उसके मामा की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनको गांव में एक निजी डॉक्टर के पास दिखाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि कमलजीत का ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया है और उन्हें सिविल अस्पताल ले जाने की राय दी।
विज्ञापन


भांजे ने बताया कि वह अपनी कार से मामा को सिविल अस्पताल ले जा रहा था। लेकिन, रास्ते में आदर्श नगर के सामने तक काफी लंबा जाम लगा था। उन्होंने आगे खड़े वाहन चालकों से काफी गुहार लगाई, लेकिन जाम इतना था कि वह निकल नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसके मामा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जाम खुलने के बाद जब वह उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक के भांजे व अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके मामा की मौत समय पर डॉक्टरी सहायता न मिलने के कारण हुई है। इसके लिए जाम लगाने वाले लोग जिम्मेदार हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

जिक्रयोग है कि नप प्रधान के वार्ड के गुलाबगढ़ क्षेत्र में पिछले चार दिन से बिजली व पानी की सप्लाई नहीं हो रही थी। इससे तंग आकर प्रीत कालोनी निवासियों ने शनिवार को दिन में भी पावरकाम के खिलाफ नारेबाजी की थी। जब रात तक बिजली नहीं आई तो गुस्साए लोगों ने रात करीब दस बजे चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर जाम लगा दिया था।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। इस दौरान एंबुलेंस भी फंस गई थी। हंडेसरा थाना प्रभारी भरत भूषण ने पावरकाम के एसडीओ जोगिंद्र सिंह को मौके पर बुलाकर लोगों को शांत कराया था। इसके बाद रविवार सुबह चार बजे कालोनी में सप्लाई बहाल हुई।


वहीं, थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने कहा कि उनको किसी की मौत की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत मिलती है तो हाईवे जाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed