{"_id":"5b5a1fa04f1c1b50748b7625","slug":"jam-in-many-places-due-to-the-rains-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः सुबह हुई बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, कई जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः सुबह हुई बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, कई जगह लगा जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
एक कतार में खड़े वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह-सुबह की बारिश ने सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। मध्य मार्ग पर हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से लेकर रेलवे लाइट प्वाइंट और ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी दिखी। वाहन रेंगते-रेंगते आगे बढ़ते दिखाई दिए। वाहन चालक काफी समय तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
जाम
दूसरी ओर, सुबह शहर के कई अंदरूनी सेक्टरों के गोल चक्कर पर भी वाहन चालक जाम में फंसे नजर आए। बारिश के चलते ट्रैफिक के पुलिसकर्मी मुख्य लाइट प्वाइंट के अलावा नजर नहीं आए। ऑफिस जाने की जल्दी में पंचकूला व अन्य जगहों से शहर में दाखिल हुए लोगों को जाम लगने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन
हालांकि, ट्रैफिक पुलिस पंचकूला व अन्य जगहों से मध्य मार्ग पर आने वाले वाहन चालकों को आगे बढ़ाती दिखी, लेकिन इससे मध्य मार्ग के दोनों तरफ बसे सेक्टरों व अन्य क्षेत्रों से मध्य मार्ग पर आने वाले वाहन चालकों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। क्योंकि उन्हें निकलने को कम समय मिला, जबकि सीधे आने वाले वाहनों को लाइट प्वाइंट पर निकलने के लिए अधिक समय मिलता रहा। कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करते भी देखे गए, लेकिन बारिश से रास्ते खराब होने के चलते सभी वाहन चालक धीरे-धीरे एक रेखा में चलने को मजबूर रहे।