फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalebi from Gohana reached the meeting of the Northern Regional Council.., haryana news

Chandigarh News: उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में पहुंची गोहाना की जलेबी

Tue, 18 Nov 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Jalebi from Gohana reached the meeting of the Northern Regional Council.., haryana news
पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत जलेबी खिलाकर किया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पिछले विधानसभा से चर्चा में आई गोहाना की जलेबी अब प्रशासनिक बैठकों में पहुंच गई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में फरीदाबाद में 32वीं उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को जलेबी और शाॅल के साथ स्वागत किया।
बैठक से पहले शर्मा ने अपनी मेहमान नवाजी से सबको आकर्षित कर दिया। पर्यटन मंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू व अन्य प्रतिनिधियों को जलेबी के साथ-साथ शाॅल भेंट की। उन्होंने कहा कि हरियाणा अपने आतिथ्य के लिए मशहूर है और हमेशा से ही प्रदेश अपने अतिथियों का मान-सम्मान करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। गोहाना की जलेबी पूरे देश में मशहूर है। गोहाना की जलेबी हरियाणा संस्कृति की एक बड़ी पहचान बन गई है।
विज्ञापन





विधानसभा के चुनाव में चर्चा में आई थी जलेबी

बीते विधानसभा चुनाव में गोहाना की जलेबी की काफी चर्चा हुई थी। राहुल गांधी चुनाव के दौरान जब गोहाना पहुंचे तो स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उन्हें देसी घी की बड़ी जलेबी भेंट की। राहुल गांधी ने अपने भाषण में जलेबी उद्योग का जिक्र किया और इसके विकास की बात कही। यही बयान आगे चलकर भाजपा के लिए मुद्दा बन गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जहां भी जाते, राहुल गांधी के जलेबी वाले बयान पर चुटकी लेना नहीं भूलते। सोशल मीडिया पर मीम्स, वीडियो और पोस्ट की भरमार रही। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने राहुल के घर जलेबी भी भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed