फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jairam ramesh exposed a truth about rahul gandhi

राहुल गांधी को लेकर जयराम रमेश का अहम खुलासा

Sun, 05 Apr 2015 10:32 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Apr 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
jairam ramesh exposed a truth about rahul gandhi

जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी कहीं गए नहीं हैं, बल्कि शांतिपूर्ण वातावरण और एकांत में रहकर वे पार्टी में नई जान फूंकने के उपायों के बारे में चिंतन कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले जयराम रमेश राहुल गांधी से जुड़े पत्रकारों के सवाल को टालने की कोशिश करते रहे।

विज्ञापन


बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश शनिवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ कांग्रेस की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बैठक में उन्होंने पार्टी की भावी रणनीति का खुलासा किया।
विज्ञापन

‘कांग्रेस के लिए संजीवनी है भू-अधिग्रहण बिल’

jairam ramesh exposed a truth about rahul gandhi

बैठक में जयराम रमेश ने भूअधिग्रहण संशोधन विधेयक का डटकर विरोध करने का ऐलान तो किया ही, बातों-बातों में यह भी कह गए कि कांग्रेस के लिए यह मुद्दा संजीवनी सरीखा है।

जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस में भूअधिग्रहण विधेयक पर पार्टी के रुख को साफ करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर किसी भी तरह से समझौता नहीं करेगी, बल्कि उन्होंने अन्य दलों को भी कांग्रेस के साथ आने की अपील की।

पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि क्या भूअधिग्रहण विधेयक के जरिए कांग्रेस अपना खोया जनाधार तलाशने की कोशिश में है, इस पर जयराम ने पहले तो यह कहकर टालने का प्रयास किया कि वे केवल अधिग्रहण विधेयक पर ही बात करने आए हैं।

हालांकि बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने यह कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल है। ऐसे में पार्टी की ओर से जनहित में किए जाने वाले हर कार्य में राजनीति जुड़ ही जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी मुद्दों की राजनीति कर रही है, लेकिन पार्टी का तरीका बिल्कुल लोकतांत्रिक है।

उन्होंने इस बात से इंकार किया कि पार्टी की यह मुहिम जनाधार जुटाने से संबंधित है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस भूअधिग्रहण संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है, लेकिन पार्टी ने बीमा विधेयक का समर्थन भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed