{"_id":"5de966ef8ebc3e54921f5f2b","slug":"jagraon-bridge-will-closed-for-five-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में बनी जाम की स्थिति, आगे और बढ़ेगी मुश्किल, जगरांव पुल रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में बनी जाम की स्थिति, आगे और बढ़ेगी मुश्किल, जगरांव पुल रहेगा बंद
Fri, 06 Dec 2019 01:56 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में लगा लंबा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण को लेकर पिछले काफी लंबे समय से जगरांव पुल का एक हिस्सा बंद है। एक हिस्सा बंद होने शहर में ट्रैफिक का काफी बुरा हाल है, अब जगरांव पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। निर्माण कार्य को देखते हुए जगरांव पुल के दूसरे हिस्से को भी गुरुवार करीब पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया। जिस कारण शहर में गुरुवार को जाम ही जाम रहा।
विज्ञापन
हर तरफ जाम से इतना बुरा हाल था कि हर व्यक्ति को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग इधर उधर से निकलने की कोशिश करते रहे। जिस कारण शहर का ट्रैफिक पूरी तरह से चरमरा गया। ट्रैफिक पुलिस लुधियाना की तरफ से जगरांव पुल के बंद करने के फैसले के बाद रूट प्लान बनाया गया था, लेकिन उस प्लान के मुताबिक ट्रैफिक का ओर भी ज्यादा बुरा हाल रहा। ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों को भी जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
जगरांव पुल का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। जगरांव पुल से होकर निकलने वाला ट्रैफिक एक ही हिस्से से चल रहा था। अब पुल के कुछ हिस्से का निर्माण रेलवे की तरफ से किया जाना है। जिस कारण रेलवे विभाग के आग्रह पर पुल के दूसरे हिस्से को भी बंद कर दिया गया। पांच दिन तक इस पुल के दूसरे हिस्से को भी दिन के समय बंद करने की बात की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से रूट प्लान बना दिया गया। शहर के पुराने बाजार, रेलवे स्टेशन रोड, लक्कड़ ओवर ब्रिज, घुमारमंडी, ढोलेवार चौक, शेरपुर चौक, बस स्टैंड चौक क साथ साथ कई इलाकों में जाम रहा। आगे चार दिन में कोई जाम न लगे इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान बनाना शुरू कर दिया है।