फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jagmeet Brar's disclosure about black money of captain's family

बराड़ का दावा, कैप्टन परिवार के स्विस बैंकों में 861 करोड़ रुपये

Sun, 31 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Sun, 31 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jagmeet Brar's disclosure about black money of captain's family
जगमीत बराड़ - फोटो : file photo
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ ने दावा किया है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनकी पत्नी पूर्व विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर और उनके बेटे रणइंद्र सिंह के स्विस बैंकों में 861 करोड़ रुपये हैं। कैप्टन परिवार का यह सारा पैसा हवाला के जरिए स्विस बैंकों में गया है। कैप्टन परिवार के पैसे पाकिस्तान, दुबई और यूरोप के कई देशों से होते हुए गया है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कैप्टन परिवार के स्विस बैंकों में पड़े पैसों के बारे में उनके पास पक्के सबूत हैं, जिन्हें वह जल्दी उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि वह 15 अगस्त को गांव सराभा में होने वाले समारोह में दो पेज का श्वेत पत्र भी जारी कर लिखेंगे। एसवाईएल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगाकर इस मामले में सभी को गुमराह कर रहे हैं। बराड़ ने कहा कि वह 15 अगस्त को शहीद करतार सिंह सराभा के गांव सराभा में पहला पंजाब लोक हित अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


इस समारोह में आजादी के समय चलने वाली सभी लहरों के साथ संबंध रखने वाले परिवार भी शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह समारोह पहले गांव सराभा के ग्राउंड में होना था, लेकिन अकाली सरकार के कारण समारोह ग्राउंड में नहीं हो रहा। आम आदमी पार्टी में जाने की बात पर बराड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी और उनके मुद्दे एक समान है। अगर उनके मुद्दों पर आप की कोई राय बनती है तो वह पंजाब और पंजाब के लोगों के हित के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही डेरा बाबा नानक से लेकर तलवंडी साबो तक के 117 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed