फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   jagmeet brar, captain amrinder singh, punjab congress, punjab politics, punjab

पूर्व सांसद जगमीत बराड़ को कांग्रेस से निकाला

Wed, 13 Apr 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Apr 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
jagmeet brar, captain amrinder singh, punjab congress, punjab politics, punjab
कांग्रेस नेता जगमीत बराड़ - फोटो : फाइल फोटो
पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ को विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से कांग्रेस ने पार्टी से बाहर निकाल दिया है। यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव शकील अहमद ने ट्वीट करके दी, जिसके बाद बराड़ ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें इसकी मेल मिल चुकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिन कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी के खिलाफ हमले बोल रहे जगमीत बराड़ के विरोध में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट हो गए थे। रविवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं ने जगमीत को निकालने की मांग की थी। 
विज्ञापन


उन्होंने दस्तखत करके एक अपील हाईकमान को भेजी थी। इनमें पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल, लाल सिंह, राजा वड़िंग, ब्रह्म मोहिंद्र समेत कई विधायक शामिल थे। उन्होंने कहा कि जगमीत की लगातार अनुशासनहीनता से राज्य में पार्टी के हितों को नुकसान हो रहा है। जितनी जल्दी उन्हें पार्टी से निकाला जाता है, उतना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खुलेआम पार्टी की मुखालफत करने वाले को कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है। जगमीत का कोई आधार नहीं है, वह सिर्फ विरोधी पार्टियों के हाथों में खेल रहे हैं। पहले भी उन्हें पार्टी में वापस नहीं लिया जाना चाहिए था, क्योंकि जगमीत को भाजपा और आम आदमी पार्टी, दोनों ही खारिज कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed