{"_id":"591b00904f1c1bee618b459d","slug":"jagjit-chahal-sent-two-days-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग सप्लायर जगजीत चाहल सीबीआई कोर्ट में पेश, दो दिनों के ईडी रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग सप्लायर जगजीत चाहल सीबीआई कोर्ट में पेश, दो दिनों के ईडी रिमांड पर भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Wed, 17 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
जगजीत चाहल को रिमांड
- फोटो : file photo
बहुचर्चित मनी लांड्रिंग केस में मोहाली कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किए गए ड्रग सप्लायर जगजीत चाहल को इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने मंगलवार को पटियाला में सीबीआई के विशेष जज एसएस मान की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने इस दौरान दोनों पक्षों को सुनने के बाद जगजीत चाहल को दो दिनों के ईडी रिमांड पर भेज दिया गया।
ड्रग सप्लायर जगजीत चाहल को कोर्ट में पेश होने के लिए सात बार सम्मन भेजे गए, लेकिन वह कभी भी पेश नहीं हुआ। इसके बाद ईडी ने जाल बिछाकर चाहल को मोहाली की कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया था। ईडी की तरफ से चाहल को गिरफ्तारी के बाद जालंधर ले जाया गया और मंगलवार को पटियाला में सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।
जहां ईडी ने चाहल के संपत्तियों और बैंक खातों के बारे में पता लगाने के लिए उसका रिमांड मांगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद चाहल को दो दिनों के ईडी रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि ईडी ने पिछले महीने ही चाहल व उसके दो रिश्तेदारों की 54 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों और सात बिजनेस फर्मों को अटैच कर दिया था। मनी लांड्रिंग केस में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर जगदीश सिंह भोला भी आरोपी है। केस में नामजद सभी लोगों पर आरोप है कि उन्होंने नशों की तस्करी करके संपत्तियां बनाई हैं।