फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jagdish Jhinda Said, we don't want conflict from our side

झींडा बोले, हम अपनी तरफ से टकराव नहीं चाहते

Sat, 02 Aug 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Aug 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
Jagdish Jhinda Said, we don't want conflict from our side

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि हम अपनी तरफ से टकराव नहीं चाहते हैं। पंजाब के अकाली नेता अभी भी हरियाणा के गुरुद्वारों में मौजूद हैं।

विज्ञापन


हम देखना चाहते हैं कि वे कितने दिन और यहां रह सकते हैं। पंजाब को बड़ा भाई होने के नाते अपनी जिद छोड़ देनी चाहिए अन्यथा यह जिद हरियाणा पंजाब दोनों के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन


झींडा ने पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के उस बयान पर हैरानी जताई, जिसमें उन्होंने कहा कि वह किसी झींडा को नहीं जानते।

उन्होंने कहा कि गत दो अप्रैल को सुखबीर बादल ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था। तब वे 20 लोगों के साथ बादल से मिले थे।

उन्होंने चुनाव में मदद करने को कहा था और भरोसा दिलाया था कि वह जल्दी ही सब कमेटी बनवा देंगे। अब सुखबीर बादल पूछ रहे हैं कि झींडा कौन हैं। उन्होंने कहा कि अकाली नेताओं की नीति धक्केशाही की है। गुरुद्वारों में सेवा भाव उनका उद्देश्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि हरियाणा सरकार को हम सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप के लिए नहीं कहेंगे। हमारी कोशिश है कि पंजाब खुद ही मान जाए और हरियाणा को उसके गुरुद्वारों में सेवा करने के अधिकार में बाधा न बने।


उन्होंने कहा कि शनिवार शाम तक हमने कई गुरुद्वारों के प्रबंधकों को हिसाब-किताब और जरूरी दस्तावेज लेकर बुला रखा है। अब वह एसजीपीसी के कर्मचारी नहीं हैं।

उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्हें दस्तावेज लेकर कैथल पहुंचना चाहिए। यदि प्रबंधक नहीं आते तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed