{"_id":"73703e6984fbc84fcb59eafe97465440","slug":"jagdish-bhola-did-t-appeared-in-court-production-warrant-pass-out-against-him-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेश नहीं हुआ जगदीश भोला, प्रोडक्शन वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेश नहीं हुआ जगदीश भोला, प्रोडक्शन वारंट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों की ड्रग तस्करी मामले की मंगलवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान ड्रग तस्करी का मुख्य आरोपी जगदीश भोला और उसका साथी साबा अदालत में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
अदालत ने दोनों को प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए है। भोला मुंबई पुलिस की कस्टडी में है। जबकि साबा की जेल बदली गई है।जानकारी के मुताबिक, ड्रग तस्कर जगदीश भोला को बनूड़ पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उस समय उसके पास से काफी सामान बरामद हुआ था। उसके पास से पासपोर्ट बनाने व वीजा लगाने वाली मशीन भी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इनमें में कई नामी कारोबारी और उद्योगपति शामिल थे। इतना ही नहीं एक बार पेशी से जाते समय जगदीश भोला ने एक बयान देकर राज्य की सियासत गरमा दी थी।
उसने सत्ताधारी दल के एक नामी मंत्री को ही इस गिरोह का प्रमुख बता दिया था। दूसरी तरफ पुलिस जांच में सामने आया था कि ड्रग का धंधा केवल भारत ही, नहीं बल्कि विदेश तक फैला हुआ है।