{"_id":"2c2c06756f4bb75663993846c315857d","slug":"its-may-be-rain-and-cold-wave-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी हो सकती है बूंदाबांदी, संभलकर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी हो सकती है बूंदाबांदी, संभलकर निकलें
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Dec 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
साल का आखिरी दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सोमवार के मुकाबले करीब पांच डिग्री कम था।
विज्ञापन
रुक-रुक हुई बूंदाबांदी और शीत लहर ने भी ठंडक को बढ़ा दिया। इससे लोगों को ठंडक अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की बढ़त देखी गई।
न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़त होगी। दो जनवरी से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पारे में भी गिरावट जारी रहेगी।
मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने करीब 4.4 एमएम बारिश दर्ज की। सोमवार रात से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी।
रात के वक्त कई जगह गरज के साथ छीटें भी पड़ी। मंगलवार सुबह और शाम के वक्त भी बारिश की बूंदाबांदी होती रही।