फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   itft students cultural programme in chandigarh plaza on world tourism day

प्लाजा में देखने को मिली 5 राज्यों की संस्कृति, खूब बजी तालियां

Mon, 26 Sep 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Sep 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
itft students cultural programme in chandigarh plaza on world tourism day
वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर चंडीगढ़ प्लाजा में डांस कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित प्लाजा में देश के पांच राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली तो लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। इस कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन के टूरिज्म डिर्पाटमेंट की ओर से वर्ल्ड टूरिज्म वीक के दूसरे दिन किया गया था, जिसमें न्यू चंडीगढ़ स्थित आईटीएफटी के 100 स्टूडेंट्स ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


जैसे ही प्लाजा में आईटीएफटी के स्टूडेंट्स ने एआर रहमान का गीत ये जो देस है तेरा गाना शुरू किया तो आस-पास के सभी लोग वहां इकट्ठा होने शुरू हो गए औैर तालियां बजाकर स्टूडेंट्स की हैंसला अफजाई की। इस शानदार प्रस्तुति के बाद अरुणांचल प्रदेश का लोक नृत्य बार्डो छम पेश किया गया। उसके बाद हिमाचली नाटी, फिर  नेपाली नृत्य पेश किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पाकिस्तानी सिंगर आलम गीर खान ने बॉलीवुड गीतों से लेकर पंजाबी गीत पेश किए। वहीं इंडियन आइडल की प्रतिभागी युतिका वर्मा ने जब गुलाबी आंखें जो तेरी गीत गाया तो वहां मौजूद लोग भी उनके  साथ गुनगुनाने लगे। कॉमेडियन विजय खयाली ने अपनी स्टैंडअप कॉमेडी के जरिए सभी दर्शकों को खूब हंसाया। कार्यक्रम के अंत में असम और पंजाबी नृत्य गिद्धा पेश किया गया। अरुणांचल प्रेदश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, नेपाल और सिक्कम के लोकनृत्य कार्यक्रम में पेश किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed