फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is mandatory for UT employees to hoist the tricolor at home in Chandigarh

Chandigarh: यूटी के कर्मचारियों के लिए घर पर तिरंगा फहराना अनिवार्य, विभाग ही बांटेगा झंडा

Wed, 03 Aug 2022 11:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 11:48 AM IST
सार

विभाग अपने कर्मचारियों को झंडे वितरित करके उनसे रिसीविंग ले रहे हैं ताकि खातों से रुपये काटने में कोई समस्या न हो। इस पूरी योजना के लिए प्रशासन ने एक अलग खाता बनाया है जिसमें विभाग दिए गए झंडों का फंड डालेंगे।   

विज्ञापन
It is mandatory for UT employees to hoist the tricolor at home in Chandigarh
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन जोरशोर से जुटा है। प्रशासन ने प्रत्येक कर्मचारी को अपने घर पर तिरंगा फहराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सभी विभाग अपने कर्मचारियों को तिरंगा बांटेंगे। इसके एवज में कर्मचारी के वेतन से 20 रुपये 10 पैसे काटे जाएंगे। इस क्रम में निगम को 90 हजार झंडे बांटने का लक्ष्य दिया गया है।

विज्ञापन


कल्चर विभाग को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का लक्ष्य दिया गया है। झंडों के वितरण के लिए प्रशासन ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त रोहित गुप्ता को नोडल ऑफिसर बनाया है। प्रत्येक विभाग को झंडे वितरित कर दिए गए हैं। विभाग अपने कर्मचारियों को झंडे वितरित करके उनसे रिसीविंग ले रहे हैं ताकि खातों से रुपये काटने में कोई समस्या न हो। इस पूरी योजना के लिए प्रशासन ने एक अलग खाता बनाया है जिसमें विभाग दिए गए झंडों का फंड डालेंगे।   
विज्ञापन


घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने की बैठक
13 से 15 अगस्त तक हर-घर तिरंगा अभियान चलाने के लिए भाजपा ने अपने कार्यालय में एक बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश, जिला, मोर्चा व मंडल स्तर पर टीमों का गठन किया है। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और सुनिश्चित करेंगी कि हर घर में झंडा लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि हर घर पर झंडा लगाना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं देश के प्रति श्रद्धा व सम्मान की भी बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर घर-घर में संपर्क करेंगे। पार्टी अपने स्तर पर लोगों को झंडे मुहैया करवाएगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जयसवाल, देवेंद्र सिंह बबला, महामंत्री चंद्रशेखर, रामवीर भट्टी, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed