{"_id":"67049ac3c37b130ad209a52b","slug":"issues-on-which-haryana-assembly-election-2024-fought-result-today-update-new-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी या अग्निवीर: किन मुद्दों पर लड़ा गया हरियाणा का चुनाव... ग्राफिक्स से समझिए पूरा समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी या अग्निवीर: किन मुद्दों पर लड़ा गया हरियाणा का चुनाव... ग्राफिक्स से समझिए पूरा समीकरण
Tue, 08 Oct 2024 08:20 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2024 08:20 AM IST
सार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। एग्जिट पोल के बाद से कांग्रेस अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है वहीं भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाने का दावा किया है। इस बार की सरकार बनाने में कई मुद्दे अहम रहेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की सत्ता वापसी या भाजपा की हैट्रिक... हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। चुनाव में इस बार जमीनी मुद्दे गाैण ही रहे। विकास, सड़क और पानी जैसे जनता से जुड़े मुद्दे न नेताओं ने उठाए और न ही जनता ने ध्यान दिया। आइए जानते हैं कि इस बार चुनाव में काैन से मुद्दे हावी रहे।
विज्ञापन
बेरोजगारी
भाजपा पर्ची-खर्ची के मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान में उतरी थी। भाजपा प्रचार के दौरान दावा करती आई है कि हरियाणा की पूर्व हुड्डा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान करीब 85 हजार सरकारी नौकरियां दी थी, जबकि भाजपा सरकार ने अपने दस साल के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस से दो गुनी एक लाख 47 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं। भाजपा ने बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी देने का चुनावी नारा भी दिया। वहीं, कांग्रेस ने बेरोजगारी के ही मुद्दे को उठाकर युवाओं से वोट मांगे। राज्य में 18 से 39 साल के युवाओं के करीब 94 लाख मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन