मोदी सरकार का sms, प्लीज! मत लो सब्सिडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छे दिन लाने का वादा कर आई मोदी सरकार अब लोगों के सामने गिड़गिड़ा रही है कि वे गैस सब्सिडी छोड़ दें और सिलेंडर 949 रुपये में खरीदें। पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर गैस कंपनियां लोगों को इस संबंध में एसएमएस भेज रही हैं।
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी इस निर्देश को पहले भारत गैस, इंडियन आयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों के कर्मचारियों पर आजमाया गया। उसके बाद अब एसएमएस के माध्यम से आम पब्लिक से अपील की जा रही है कि वे राष्ट्रहित में गैस सब्सिडी छोड़ सकते हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि पिछली सरकार द्वारा सब्सिडी सिलेंडरों की संख्या सीमित कर 9 कर दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने खूब हंगामा मचाया था। बाद में इनकी संख्या 12 होने पर सभी दलों में इसका श्रेय लेने की भी होड़ मची थी।
यह संदेश दिया जा रहा है एसएमएस में
अपनी एलपीजी सब्सिडी छोड़ दें और राष्ट्र निर्माण आंदोलन का हिस्सा बनें ताकि सब्सिडाइज्ड ईंधन केवल जरूरतमंदों को ही मिले।
चंडीगढ़ में ही 21 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी
चंडीगढ़ में एलपीजी के कुल चार लाख कनेक्शन हैं। इंडियन आयल कारपोरेशन के 1.95 लाख कनेक्शन हैं, जबकि अन्य दोनों कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत गैस के कनेक्शन 2.05 लाख ही हैं। चंडीगढ़ में एक सब्सिडी वाले सिलेंडर के रेट 423 रुपये हैं। इस सिलेंडर की वास्तविक कीमत 949 रुपये है।
ऐसी स्थिति में एक सिलेंडर पर 526 रुपये की सब्सिडी सरकार देती है। सभी उपभोक्ता की एक महीने की खपत एक सिलेंडर की है। ऐसे में चंडीगढ़ में प्रति माह कुल 21 करोड़ चार लाख रुपये की सब्सिडी प्रति माह दी जाती है।
ये कहना है राजनेताओं का
मेरे नजरिए से यह अच्छी बात है, गैस सब्सिडी मैं तुरंत ही छोड़ दूंगा।
- संजय टंडन, चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
मेरे पास न एसएमएस आया न सर्कुलर, आ जाने दें तब ही कुछ कह सकूंगा।
- सत्यपाल जैन, भाजपा नेता
केंद्र सरकार का यह प्रयास पाजिटिव है। कम से कम मैं तो गैस सब्सिडी छोड़ ही दूंगा।
- सौरव जोशी, भाजपा पार्षद