फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   isi agent ranjith knew about pathankot terror attack

ISI एजेंट रंजीत को पहले से थी हमले की जानकारी

Sat, 02 Jan 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 02 Jan 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
isi agent ranjith knew about pathankot terror attack

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सूचना देने के आरोप में काबू एयरफोर्स कर्मचारी रंजीत को पठानकोट के एयरवेज में शनिवार सुबह आतंकियों की ओर से की घुसपैठ और हमले की योजना के बारे में पूरी तरह से जानकारी थी। उसने दिल्ली पुलिस की ओर से पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने जब से रंजीत को गिरफ्तार किया है, उससे लगातार पूछताछ जारी है। इसमें रंजीत ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि उक्त एजेंसी ने उससे पंजाब के कई एयरफोर्स स्टेशनों की अहम जानकारी हासिल की थी।
विज्ञापन


रंजीत के इस खुलासे के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियों ने सूबे और देश के अन्य राज्यों में आतंकी हमला होने को लेकर अलर्ट जारी किया था।

बठिंडा में हाई अलर्ट जारी, एयरफोर्स की सुरक्षा बढ़ी

isi agent ranjith knew about pathankot terror attack

पठानकोट हमले के बाद जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां पर सेना के जवानों के अलावा स्टेशन जाने वाले हर रास्ते पर पंजाब पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

सूत्रों की माने तो पठानकोट-बठिंडा से भी कुछ सेना अधिकारी और कर्मचारी वहां पर पहुंच चुके हैं। एसएसपी बठिंडा स्वप्न शर्मा का कहना है कि जिले में एंट्री प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी गई है, जो 24 घंटे चलेगी।

इसके अलावा सेना अथॉरिटी के साथ बात हो गई है। उनके साथ शाम को बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से जिले में अहम स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि तीन एसपी रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो अपनी पुलिस टीमों समेत नाकाबंदी कर हर अज्ञात और संदेहजनक शख्स की चेकिंग करेंगे।

पूर्व फौजियों को नौकरी का लालच दे एजेंसी से जोड़ने का प्रयास

isi agent ranjith knew about pathankot terror attack

पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब और उत्तरी भारत में अपने जासूसी नेटवर्क को फैलाने में लगी हुई है। इसके तहत वह पूर्व फौजियों को बडे़-बडे़ प्रलोभन देकर अपने साथ जोड़ने के प्रयास में लगी हुई है।

सूत्रों की माने तो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी कई ऐसे फर्जी रिटायर्ड संगठनों को बना रही है, जिसमें पूर्व फौजियों की भलाई के लिए काम और उन्हें अच्छी नौकरी देने का लालच देकर पूर्व फौजियों को साथ जोड़ने के लिए हथकंडे अपना रही है।

सूत्रों के अनुसार आईएसआई ज्यादातर उन पूर्व फौजियों को साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है, जो वर्तमान में भी सेना के उच्चाधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।

इसके अलावा एजेंसी पूर्व फौजियों से बडे़ ही गुप्त तरीके के साथ फार्म भरने का बहाना कर उनकी जानकारी हासिल कर रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों विशेषकर पंजाब में आईएसआई अपना नेटवर्क मजबूत करने में लगी है।

पाक खुफिया एजेंसी की ओर से काम कर रहे कमांडरों और फौजियों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed