फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   irtc india tour special packages

ट्रेन से भारत दर्शन कीजिए, ये स्पेशल पैकेज लीजिए

Fri, 30 Jan 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Jan 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
irtc india tour special packages

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से 6 फरवरी को भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस यात्र में दक्षिण भारत के मशहूर धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

विज्ञापन


ये ट्रेन 6 फरवरी को सुबह 4 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और 17 फरवरी को वापस लौटेगी। इसके लिए 9900 रुपये प्रति यात्री किराया तय किया गया है। इसमें यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने और घूमने-फिरने की पूरी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


ये ट्रेन चंडीगढ़ से अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत जंक्शन, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, जयपुर और भोपाल होते हुए जाएगी। चंडीगढ़ के अलावा इन शहरों के यात्री भी बुकिंग करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों के होंगे दर्शन

irtc india tour special packages

9 फरवरी: तिरुपति बालाजी के दर्शन होंगे। रेनीगुंता में नाइट स्टे होगा और अगले दिन कांचीपुरम के लिए रवाना होंगे
10 फरवरी: यहां कांची कमाक्षी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे और लोकल साइट घूम सकेंगे।  
11 फरवरी:  रामेश्वरम में रामनाथ मंदिर और मदुरई में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे
12 फरवरी: तिरुवंतपुरम के धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे
13 फरवरी: कन्याकुमारी के मशहूर स्थलों पर घूम सकेंगे
15 फरवरी: कुमूल टाउन में मल्लिकार्जुन मंदिर के दर्शन होंगे और वापस रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed