फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPS Iqbal Preet Singh Sahota given additional charge of Punjab DGP during leave period of IPS Dinkar Gupta

पंजाब: छुट्टी पर गए डीजीपी दिनकर गुप्ता, इकबाल प्रीत सहोता को दिया गया अतिरिक्त चार्ज

Sat, 25 Sep 2021 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Sep 2021 01:43 PM IST
सार

कार्यभार संभालने के बाद सहोता ने पुलिस के उच्चधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ लड़ी जा रही जंग को और तेज करने और आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने के अलावा राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन
IPS Iqbal Preet Singh Sahota given additional charge of Punjab DGP during leave period of IPS Dinkar Gupta
इकबाल प्रीत सहोता। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता के अवकाश पर चले जाने के बाद राज्य सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता को डीजीपी पद का अतिरिक्त  कार्यभार सौंप दिया है। सहोता इस समय पंजाब आर्म्ड बटालियन जालंधर में विशेष डीजीपी के पद पर तैनात हैं। 

विज्ञापन


पंजाब में मुख्यमंत्री बदलते ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि डीजीपी दिनकर गुप्ता को बदला जा सकता है। दिनकर कैप्टन के करीबी बताए जाते हैं। उनकी पत्नी विनी महाजन को चीफ सेक्रेटरी के पद से पहले ही हटाया जा चुका है। चर्चा है कि गुप्ता एक महीने की छुट्टी पर गए हैं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - पंजाब की नई कैबिनेट का एलान: कैप्टन के पांच सहयोगियों की छुट्टी, सात नए चेहरे शामिल, कल लेंगे शपथ 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यभार संभालने के बाद सहोता ने पुलिस के उच्चधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ लड़ी जा रही जंग को और तेज करने और आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने के अलावा राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पंजाब पुलिस की अब तक की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वह प्रदेश पुलिस की बेहतरी के लिए भी काम करते रहेंगे।


कौन है इकबाल प्रीत सहोता 
कार्यवाहक डीजीपी सहोता ने राज्य पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। आर्म्ड बटालियन के विशेष डीजीपी पद पर तैनाती से पहले वे पंजाब होमगार्ड्स एंड कमांडेंट जनरल सिविल डिफेंस के विशेष डीजीपी के अलावा डीजी जेल, एडीजीपी पीएपी जालंधर, एडीजीपी रेलवे पुलिस, एडीजीपी जेल, एडीजीपी पुलिस प्रशासन, डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पदों पर भी उन्होंने सेवाएं दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed