फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ipl, baseball, prudential cup, baseball prudential cup, sports, chandigarh

IPL की तर्ज पर बेसबॉल में प्रूडेंशियल कप, तैयार रहें खिलाड़ी

Fri, 06 May 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 May 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
ipl, baseball, prudential cup, baseball prudential cup, sports, chandigarh
बेसबाल - फोटो : डेमो फोटो
आईपीएल की तर्ज पर बेसबॉल में प्रूडेंशियल कप आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बेसबॉल के खेल को और अधिक रोचक और लोकप्रिय बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। यह जानकारी एमेच्योर बेसबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. सुधीर महेंद्रू ने दी। डॉ. महेंद्रू शुक्रवार को सिटी ब्यूटीफुल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


इस मौके पर फेडरेशन के महासचिव ने बताया कि प्रूडेंशियल कप का आयोजन असम में आगामी सितंबर माह में असम में आयोजित करने की कोशिश की जा रही है। टूर्नामेंट में 10 विदेशी टीमें भी हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि बेसबाल गेम देश में निरंतर लोकप्रिय हो रहा है, वहीं विश्व रैंकिंग में भी भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहतर की हैं। बेसबाल के खेल में भारत पहले दुनिया में 141वें स्थान पर था, लेकिन पिछले तीन सालों में बेहतरतीन  प्रदर्शन के बल पर भारत 59वें पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


बेसबाल खिलाड़ियों को किट बांटी
इस मौके पर डॉ महेंद्रू ने शिविर में हिस्सा ले रहे बेसबाल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनतो किट्स प्रदान की। कैंप में शामिल खिलाड़ी नीदरलैंड में 12-17 जुलाई को आयोजित रोबर सीरीज में हिस्सा लेंगे।  वहीं, भारतीय महिला टीम को साउथ कोरिया में 3-11 सितंबर तक आयोजित होने वाले बेसबाल वर्ल्ड कप 2016 में भी हिस्सा लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम के हौसले बुलंद
डॉ. सुधीर महेंद्रू ने कहा कि पिछले तीन सालों से बेसबाल के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 2012 में 12 वीं एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने ब्रोंज मेडल, पिछले साल ईरान में आयोजित प्रूडेंशियल कप में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद से खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं।
 
आइओए की सदस्यता जल्द
महेंद्रू ने बताया कि उनकी फेडरेशन अभी तक इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की मेंबर नही है लेकिन जल्द ही मेंबर बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed