{"_id":"62595aafaa101d05b94d8698","slug":"investigation-of-arms-act-case-registered-against-sidhu-musewala-resumes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला की बढ़ेंगी मुश्किलें: स्टेन गन से फायरिंग मामले की दोबारा जांच शुरू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू मूसेवाला की बढ़ेंगी मुश्किलें: स्टेन गन से फायरिंग मामले की दोबारा जांच शुरू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
Fri, 15 Apr 2022 05:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 Apr 2022 05:18 PM IST
सार
एसपी (देहात) कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के केस की फाइल थाना धनौला से मंगवा ली है। फाइल के अनुसार दर्ज मामले में अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवादित गीत मामले में पंजाबी गायक व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ बरनाला के थाना धनौला में असलहा अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। एसपी (देहात) कुलदीप सिंह ने अब इस मामले की फाइल दोबारा खोलकर जांच शुरू कर दी है। गायक सिद्धू मूसेवाला की गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस शासन में मूसेवाला के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। मगर राजनीतिक दबाव की वजह से मामला ठंडे बस्ते में था। कुछ दिन पहले ही मूसेवाला ने एक नए गीत में सीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। सूत्रों के अनुसार इसके बाद परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने केस को दोबारा खोलने को कहा था। अब बरनाला पुलिस ने दोबारा जांच शुरू कर दी है। ऐसे में सिद्धू मूसेवाला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
बता दें कि गायक सिद्धू मूसेवाला समेत आठ लोगों के खिलाफ 04 मई 2020 को बरनाला के थाना धनौला में लॉकडाउन उल्लंघन और गांव बडवर की राइफल रेंज में बिना मंजूरी शूटिंग के दौरान असली स्टेन गन से फायरिंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में सिद्धू मूसेवाला, कर्म सिंह लहल, इंदर सिंह ग्रेवाल, संगरूर के तत्कालीन डीएसपी के बेटे जंगशेर सिंह, थानेदार बलकार सिंह, सिपाही बलवीर सिंह, सिपाही हरविंदर सिंह व हबलदार गुरजिंदर सिंह को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
इस मामले की जांच बरनाला के तत्कालीन एसीपी पीबीआई रुपिंदर भारद्वाज को सौंपी गई थी। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट में पुष्टि की थी कि सिद्धू मूसेवाला ने असली स्टेन गन से फायरिंग की थी। इसके बाद मामले में नामजद बाकी आरोपियों ने तो अपनी-अपनी पेशगी जमानत करवा ली थी लेकिन सिद्धू ने कांग्रेस सरकार की शह पर अपनी जमानत अभी तक नहीं करवाई और न ही गिरफ्तारी हुई।
सिद्धू मूसेवाला को असलहा उपलब्ध करवाने के आरोप में संगरूर के तत्कालीन डीएसपी को भी निलंबित किया गया था। एसपी (देहात) कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के केस की फाइल थाना धनौला से मंगवा ली है। फाइल के अनुसार दर्ज मामले में अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।