फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Intruded into the house, attacked with an ax, a man injured

घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला, युवक जख्मी

Tue, 26 May 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Intruded into the house, attacked with an ax, a man injured
मनीमाजरा। मामूली बात को लेकर एक गुट द्वारा दूसरे गुट के घर में घुस कर हमला करने के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान न्यू इंदिरा कॉलोनी के विजय उर्फ लम्बू, सुनिल उर्फ संगा, अभिमन्यु उर्फ मनी और नवीन के रूप में हुई। पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी विशाल ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि शनिवार की रात को चारों आरोपी उसके घर में घुस गए और उस पर कुल्हाडी और बेसबॉल से हमला कर मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस विशाल को इलाज के लिए सेक्टर 32 अस्पताल लेकर गई। विशाल के सिर में गंभीर चोटें आने पर पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed