फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   internet_tata docomo_tata photon_tata dongle_net speed

नेट की स्पीड बढ़ाएगा टाटा का ये नया डिवाइस

Sat, 30 Nov 2013 12:42 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
internet_tata docomo_tata photon_tata dongle_net speed
अब आपको फोटोन का उपयोग करने के लिए इसे अपने सिस्टम पर लगाने की आवश्यकता नहीं। फोटोन मैक्स को घर के किसी प्लग में लगा दीजिए और हाईस्पीड का मजा लिजिए।
विज्ञापन


यह है फोटोन का नया अवतार फोटोन मैक्स। यह हाईस्पीड वायरलेस इंटरनेट मार्केट में नई इंट्री है। इससे 6.2 एमबीपीएस की स्पीड मिल सकेगी। फोटोन की इस एक नई डिवाइस के माध्यम से सौ मीटर की रेंज में पांच लैपटाप को कनेक्ट किया जा सकेगा। 

नेटवर्क सहजता से एक साथ पांच डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है। टाटा डोकोमो फोटोन मैक्स वाई-फाई वीडियो ऑन डिमांड, वीडियो स्ट्रीमिंग, हाई स्पीड डाटा ट्रांसफर और निजी एवं इंटरप्राइज ऐप्लिकेशंस जैसी सेवाओं का एक्सपीरिएंस भी मिलेगा।
विज्ञापन


इसकी लांचिंग चंडीगढ़ के होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में की गई। इस लांच पर टाटा डोकोमो मोबिलिटी प्रेसीडेंट ऑपरेशन एलांगो टी ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि 60 प्रतिशत डाटा यूजर्स वीडियो कंटेंट का प्रयोग करते हैं। इसके बाद 30 प्रतिशत संगीत और 25 प्रतिशत वीडियो, संगीत एवं गेम्स का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो, म्यूजिक और गेम्स तीन शीर्ष कंटेंट श्रेणियां हैं। इसके बाद इमेजरी एवं ऐप्स का स्थान आता है। हाल के ट्रेंड से पता चलता है कि मोबाइल टीवी के इस्तेमाल के प्रति भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।


टाटा डोकोमो के प्रमुख एमबीयू अपर नॉर्थ निपुण शर्मा ने कहा कि फोटोन मैक्स वाई-फाई ग्राहकों को अच्छा एक्सपीरिएंस देगा।

टाटा डोकोमो फोटोन मैक्स 1999 रुपये में नई डिवाइस लेकर अपनी सेवाओं को अपग्रेड कर सकते हैं। कंपनी ने डिवाइस कैश बैक ऑफर दिया है जो 13 महीने में डिवाइस को मुफ्त कर देता है।

अनलिमिटेड प्लान थ्री जी अनलिमिटेड डाटा से शुरू होकर 15जीबी के अनलिमिटेड डाटा 1500 रुपये तक है। ग्राहक 4999 रुपये देकर एडवांस रेंटल ले सकते हैं।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed