{"_id":"5720dfca4f1c1b1e59a91622","slug":"international-yoga-day-ayush-ministry-will-decide-where-will-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कहां होगा समारोह तय करेगा मंत्रालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कहां होगा समारोह तय करेगा मंत्रालय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय टीम के साथ चंडीगढ़ प्रशासन की बैठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए यूटी प्रशासन ने आयुष मंत्रालय को कैपिटल कांप्लेक्स और बोटेनिकल गार्डन का नाम भेज दिया है। बुधवार को दोनों के नाम के साथ उनकी फोटो, ड्राइंग और जगह की पूरी जानकारी मंत्रालय को भेज दी गई। जिसमें सभी एंट्री एग्जिट प्वाइंट भी दर्शाए गए हैं।
विज्ञापन
अब मंत्रालय सुरक्षा के लिहाज से दोनों में से किसी एक साइट को कार्यक्रम के लिए फाइनल करेगा। हेरिटेज कैपिटल कांप्लेक्स में कार्यक्रम होने की ज्यादा संभावना है। यहां सबसे ज्यादा दिक्कत एंट्र्री और एग्जिट की आ रही है। प्रशासन इस उधेड़ बुन में हैं कि कहां से वीआईपी एंट्री होगी और कहां से आम जनता आएगी। कैपिटल कांप्लेक्स में प्रवेश का मुख्य रास्ता एक ही है। बात बोटेनिकल गार्डन की करें तो यहां जगह काफी है। लेकिन इससे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का योग हेरिटेज से नहीं जुड़ेगा। कैपिटल कांप्लेक्स वर्ल्ड हेरिटेज के स्टेटस की दौड़ में है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए प्रशासन अधिकारियों की अलग-अलग कमेटी गठित करेगा। जिन्हें अलग-अलग काम की जिम्मेदारी दी जाएगी। एडवाइजर परिमल रॉय की चेयरमैनशिप में अधिकारियों की टीम काम करेगी। हर 10 से 15 दिन के अंतराल में मंत्रालय की टीम भी जमीनी स्तर पर तैयारियों का जायजा लेने चंडीगढ़ आएगी। बताया जा रहा है कि मंत्रालय बेहतर और सफल आयोजन चाहता है। इसलिए कार्यक्रम में लोग चाहे दिल्ली से कम आएं, लेकिन कार्यक्रम सफल हो प्रशासन इसी बात को ध्यान में रख रहा है।
विज्ञापन
जनता को मिलेगी तवज्जो
मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि कार्यक्रम सिर्फ प्रोफेशनल्स, योग से जुड़ी संस्थाओं और योग स्टूडेंट्स के लिए ही नहीं है। बल्कि आम युवाओं और लोगों को कार्यक्रम में लाने पर फोकस रहेगा। इसके लिए प्रशासन सेक्टरों में निर्धारित स्थलों पर रोजाना योगाभ्यास कराएगा। पतंजलि, आर्ट ऑफ लीविंग जैसे संस्थानों के कोऑर्डिनेटर्स को योग आसन सिखाने की जिम्मेदारी दी है।