फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Power Strength Weight Lifter Sunita battling financial crisis

हरियाणा: टूटे-फूटे घर में रहने को मजबूर देश की ये चैंपियन बेटी, विधायक ने की पांच लाख रुपये की सहायता

Mon, 21 Jun 2021 06:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Jun 2021 06:15 PM IST
सार

इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप भी सुनीता से मिलने सीसर खास गांव पहुंचे। उन्होंने सरकार से मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
International Power Strength Weight Lifter Sunita battling financial crisis
सुनीता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीसर खास गांव की सुनीता कश्यप ने अंतरराष्ट्रीय पावर स्ट्रेंथ वेट लिफ्टर के रूप में अपनी पहचान तो बना ली है लेकिन उनका परिवार आज भी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वह अत्यंत विषम परिस्थितियों में खुद को साबित करने में लगी हैं। पिता मजदूरी करते हैं तो मां शादियों में रोटियां बनाने जाती हैं और वहीं से घर का खाना लाती हैं। इतनी समस्याओं के बावजूद सुनीता मेडल लाती हैं और देश-दुनिया में गांव का नाम रोशन कर रही हैं।

विज्ञापन

  
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पावर स्ट्रेंथ वेट लिफ्टिंग में मेडल जीतने वाली सुनीता बताती हैं कि उन्हें अभी तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है। जब भी खेल के लिए फीस भरनी होती है या फिर कहीं जाना होता है तो उनके पिता कर्ज लेकर इसकी व्यवस्था करते हैं। उन्होंने कई बार नौकरियों के लिए फार्म भी भरे लेकिन चयन नहीं हुआ। 
विज्ञापन


वह जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने थाईलैंड में हुई विश्व चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता है। सुनीता के पिता ईश्वर का कहना है कि वह मजदूरी करके बेटी के सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा शादी के बाद अलग रहता है। उसके बाद सुनीता और उसके दो छोटे भाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के कहने पर मां ने किया संघर्ष आरंभ

सुनीता की मां जमना देवी का कहना है कि बेटी ने चार साल पहले बताया कि वह खेलना चाहती है। तभी से उन्होंने अतिरिक्त काम करना शुरू कर दिया। सुनीता को खेलने के लिए वक्त दिया। खेलने आने-जाने के लिए पैसों की व्यवस्था भी की। उसका संघर्ष अभी जारी है। जब तक उसकी बेटी किसी बड़े मुकाम को हासिल नहीं कर लेती। वह अपना संघर्ष जारी रखेंगी।

नहीं है अपने घर की जमीन 
सुनीता के परिवार के पास घर के लिए जमीन नहीं है। उनका परिवार पंचायत की दी हुई जमीन पर तालाब के पास अपना टूटा-फूटा घर बनाकर रहता है।

विधायक कुंडू ने की पांच लाख रुपये की सहायता
महम विधायक बलराज कुंडू ने सुनीता को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही साढ़े तीन लाख की स्पोर्ट्स किट भी दी। विधायक कुंडू ने सुनीता को कहा कि गरीबी और तंगहाली का वक्त पीछे छूट गया, अब से आप मेरी धर्म की बेटी हो। विधायक ने सुनीता को प्रतिमाह 10 हजार रुपये की डाइट मनी देने की भी बात कही। साथ ही ग्राम पंचायत से सुनीता के परिवार के लिए प्लॉट उपलब्ध करवाने की अपील की और कहा कि सबसे पहला कार्य इस परिवार के सिर पर अपनी खुद की छत होना है। 

उन्होंने सुनीता को आगामी इंटरनेशनल चैंपियनशिप की तैयारी में जुट जाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग के साथ अब वेटलिफ्टिंग की तैयारी करो। तुम्हें देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड जीतकर सीसर गांव ही नहीं, बल्कि देश का नाम भी रोशन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed