फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Dance Festival in chandigarh

इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल में डांसर मचाएंगे धूम

Tue, 03 Dec 2013 10:55 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
International Dance Festival in chandigarh

अब आपको सिटी ब्यूटीफुल में इंटरनेशनल डांस का जलवा दिखाई देगा। यह जलवा होगा कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की ओर से आयोजित किए जाने वाले टूरिज्म फेस्टिवल के दौरान इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल में।

विज्ञापन


इसमें परफारमेंस दिखेगी इंडोनेशिया, थाईलैंड, गुजरात, महाराष्ट्र के साथ अन्य देशों और राज्यों के डांसरों की परफारमेंस। यहां म्यूजिक भी होगा और अन्य राज्यों के साथ देशों की सांस्कृतिक झलक भी।
विज्ञापन


इसका आयोजन किया जाएगा चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउड में। इस फेस्टिवल का उद्देश्य सिटी और यहां के टूरिज्म को प्रमोट करना है।

फेस्टिवल की थीम होगी डांस योर वे टू गाड। इस दौरान सौ से ज्यादा डांसर इसमें परफारमेंस देंगी। यहां हिमाचल का पारंपरिक लोकनृत्य और हरियाणा का घूमर होगा।

थाईलैंड का तारी बाजीडोर डांस भी एक ही स्टेज पर दिखाई देगा। इंडोनेशिया का बैलेनिज लोकनृत्य का लुत्फ भी आप उठा सकेंगे।

इस फेस्ट में हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र के डांसर परफार्म करेंगे। सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन मनमोहन सिंह ने कहा कि डांस फेस्ट के माध्यम से लोकल डांसरों के साथ ही रीजनल और इंटरनेशल डांसरों प्रमोट करने की उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोनेशिया टूरिज्म के डायरेक्टर संजय ने बताया इंडोनेशिया डांस फोरम की तरह ही सीआईआईका यह फेस्ट बेहतरीन होगा।

चौरेश्वर लोक नृत्यमंडल के महासचिव जोगिंदर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से जाना जाता है।

यहां का लोकनृत्य की भी अपनी अलग प्रसिद्ध है। इस डांस फेस्ट में ही महाराष्ट्र का लवानी, हरियाणा का धमाल और गुजरात का सिद्धी धमाल भी पेश किया जाएगा।

टूरिज्म की संभावनाओं को दर्शाएगा सिटी ब्यूटीफुल
पंजाब और हरियाणा सीआईआई द्वारा आयोजित किए जाने सीआईआई टूरिज्म फेस्टिवल में अपने राज्यों में टूरिज्म की संभावनाएं दिखाएंगे।

कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के इस फेस्ट में इंटरनेशलन डांस और इंटरनेशनल फूड फेस्ट के साथ ही इंटरनेशनल शेफ मीट होगी।

टूरिज्म फेस्टिवल का मेजबान चंडीगढ़ ब्यूटीफुल है। पंजाब इस फेस्टिवल में प्रिंसिपल पार्टनर राज्य है। हरियाणा फोकस स्टेट है।

इस इवेंट में इंटरनेशनल टूरिज्म सेक्टर की प्रतिभागिता होगी। फेस्टिवल के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस फेस्टिवल में गोवा, गुजरात आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, तमिलनाडू, मध्य प्रदेश और दिल्ली भाग लेंगे।

फेस्ट में चीन, इथोपिया, मलेशिया, फिलिपींस, दुबई, थाईलैंड और इंडोनेशिया और टर्की भाग लेंगे। फेस्टिवल में टूर और ट्रेवल आपरेटर होंगे।

स्पेशल पैकेज मिल सकेंगे। इसमें स्टेट टूरिज्म अथॉरिटी, स्टेट टूरिज्म बोर्ड के साथ अन्य राज्य भी दिखाई देंगे। फेस्टिवल में सेंट्रल गवर्नमेंट, स्टेट गवर्नमेंट के प्रतिनिधि भी होंगे।


चंडीगढ़ प्रशासन की डायरेक्टर टूरिज्म तनवी गर्ग ने कहा कि नार्थ इको टूरिज्म, रिलीजियस टूरिज्म, कल्चरल टूरिज्म और हिल टूरिज्म के लिए प्रसिद्ध है।

पंजाब के स्टेट एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर वीबी कुमार ने कहा कि सीआईआई टूरिज्म फेस्ट के माध्यम से पंजाब को टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तौर पर पुरजोर ढंग से रखने की योजना है। इसमें पंजाब के ट्रेवल ऑपरेटर और प्रतिनिधि भी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed