{"_id":"618bf2dd296500693364f858","slug":"international-airport-to-operate-in-hisar-by-october-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: हिसार में अक्तूबर 2022 तक शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: हिसार में अक्तूबर 2022 तक शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक ली
Wed, 10 Nov 2021 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 Nov 2021 09:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में एयरपोर्ट के विषय में बुधवार को एक बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रन-वे मई 2022 व लाइटिंग का कार्य आगामी सितंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
हरियाणा के हिसार में अक्तूबर 2022 तक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित होगा। इसके बाद हवाई जहाज आवागमन करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित एयरपोर्ट की प्रगति समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रन-वे मई 2022 व लाइटिंग का कार्य आगामी सितंबर तक पूरा हो जाएगा। हिसार के विकास के लिए कमेटी गठित की गई है। इससे शहर को सुव्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाएगा। हिसार एयरपोर्ट पर आने व जाने के लिए मिर्चपुर व डुंडूरपुर पर क्लोवर कनेक्टिविटी का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इससे सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। दो अलग-अलग टर्मिनलों का निर्माण किया जाएगा। दिसंबर अंत तक इनका डिजाइन तैयार होगा। इसके अलावा हिसार एयरपोर्ट पर ट्रेन या मेट्रो सुविधा प्रदान करने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। इससे कारगो सुविधा आसान होगी। एयरपोर्ट पर एक मैन्युफेक्चरिंग हब भी प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः क्रूरताः प्रेम-प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, संवेदनशील अंग पर भी किया तेजधार हथियार से वार
यहां पर विशेष प्रकार के उद्योग स्थापित होंगे व युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों ने बालसंमद की कैनाल के डायवर्जन, एयरपोर्ट के लिए बिजली स्टेशन की स्थापना व विभिन्न बिजली लाइन के स्थानांतरण के संबंध में भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन सभी कार्यों को जल्द पूरा करें। उन्होंने एयरपोर्ट पर सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और विधायक कमल गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। कृषि मंत्री जेपी दलाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।