फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international airport, chandigarh airport, chandigarh news

939 करोड़ खर्च कर बनाया एयरपोर्ट, पर रात में नहीं उड़ते विमान

Mon, 14 Mar 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Mar 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
international airport, chandigarh airport, chandigarh news
एयरपोर्ट, एयर फ्लाइट - फोटो : फाइल फोटो
939 करोड़ खर्च करके बनाया गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट। फ्लाइट के लिए वाच आवर का ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है, फिर भी यहां से रात को विमान नहीं उड़ते। कारण ये है कि इस एयरपोर्ट पर अभी तक आईएलएस टू और थ्री को इंस्टाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पांच दिन तक रात में फ्लाइट का संचालन किया गया। इसके बाद फिर से केवल 7.20 बजे तक ही विमान उड़ाए जा रहे हैं। रात के समय इंटरनेशनल एयरपोर्ट से  फ्लाइट का संचालन इसलिए नहीं हो पा रहा, क्योंकि यहां पर अभी तक व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।  एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू किए जाने के दावे भले ही किए जा रहें हों, लेकिन यहां पर अभी तक काम पूरा नहीं होने के कारण रात में फ्लाइट का संचालन संभव नहीं है।
विज्ञापन


जाट आंदोलन के कारण बीते फरवरी माह में दिल्ली के लिए विमानन कंपनियों की ओर से रात में विमान उड़ाए गए। इस दौरान यहां पर 24 घंटे के लिए वाच आवर कर दिया गया। लेकिन आईएलएस टू और थ्री इंस्टाल नहीं होने के चलते इसे  फिर से बंद कर दिया गया। एयरपोर्ट पर अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाच आवर का ट्रायल सफल
बीती फरवरी में वाच आवर का ट्रायल एयरपोर्ट पर सफल रहा है। वहीं रात में एयरपोर्ट पर उतरने में या मौसम खराब होने पर आईएलएस टू और थ्री की मदद से आसानी से विमान उतारे जा सकते हैं। लेकिन अभी तक इसके काम को पूरा नहीं किया जा सका है। इसके कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम को 7.20 बजे के बाद कोई फ्लाइट नहीं है। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

वाच आवर बढ़ाकर विमानों को चलाए जाने का ट्रायल पूरा किया जा चुका है। जल्द ही आईएलएस टू और थ्री को इंस्टाल किया जाएगा।  
- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed