फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inter state badminton, national badminton, chandigarh badminton assosiation, chandigarh

इंटर स्टेट और सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से

Tue, 05 Apr 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 05 Apr 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
inter state badminton, national badminton, chandigarh badminton assosiation, chandigarh
बैडमिंटन
सिटी में स्टेट और नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने जा रहा है। यहां पर पहली बार 5-10 अप्रैल तक इंटर स्टेट और सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप खेली जा रही है। इसका आयोजन चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन पंजाब यूनिवर्सिटी के सहयोग से कर रही है। मुकाबले बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की देखरेख में करवाए जाएंगे। चैंपियनशिप के सभी मैच पीयू के इंडोर स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन


इन वर्गों में मुकाबले 
चैंपियनशिप में पांच वर्गों में खिलाड़ी कोर्ट में उतरेंगे। इनमें मेंन्स सिंगल, वुमन सिंगल, मेन्स डबल्स, वुमन डबल्स और मिक्स डबल्स के मुकाबले होंगे।

कई नेशनल खिलाड़ी करेंगे शिरकत
इंटर स्टेट और सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, असम, पेट्रोलियम स्पोर्ट्स चंडीगढ़, एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनके 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन ली चांग वी को हराने वाली साई प्रणीत भी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके साथ ही सौरभ वर्मा, प्रणव चोपड़ा, वी दीजू, रुपेश, सनवे थॉमस के साथ वुमन नेशनल में स्याली गोखले, रूतविका, शिवानी, सिक्की रेड्डी, रीतूप्रर्णा दास और अपर्णा बालन अपनी प्रतिभा का परिचय देती हुई नजर आएगी।  इसके अलावा कई राष्ट्रीय खिलाड़ी रियो ओलंपिक के ट्रायल के लिए गए हुए हैं, जिस वजह से वे चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं चंडीगढ़ से इशिता और रूपिंदर पाल सिंह भी अन्य खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन


मैचों पर रखी जाएगी नजर
चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले मैचों पर नजर रखने के लिए विशेष सदस्यों की टीम गठित की गई है, जोकि हर मैच पर कड़ी नजर रखेगी। मैचों के परिणाम लाइव स्कोर बोर्ड पर दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed