फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Intelligence agency issued alert in Punjab again

पंजाब पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, पहुंच चुकी है हथियारों की बड़ी खेप, खुफिया एजेंसी ने किया अलर्ट

Wed, 21 Nov 2018 11:09 AM IST
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर( पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर( पंजाब) Updated Wed, 21 Nov 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
Intelligence agency issued alert in Punjab again
सांकेतिक तस्वीर

केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने एक बार फिर अलर्ट जारी कर आशंका व्यक्त की है कि पंजाब में आतंकवादी आगे भी बड़े हमले कर सकते हैं क्योंकि पंजाब में सीमा पार से हथियारों की खेप आई है। इसका इस्तेमाल आने वाले दिनों में किया जा सकता है। इसके बाद बीएसएफ ने भी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है और गश्त तेज कर दी है।

विज्ञापन


आईबी के सूत्रों के मुताबिक, गुरदासपुर, अमृतसर और फिरोजपुर से सटी पाकिस्तान की सीमा काफी संवेदनशील है। पंजाब से सटे सांबा इलाके से भी हथियारों की खेप पंजाब में भेजी गई है। आईबी ने चेताया है कि अदलीवाल में पाकिस्तानी ग्रेनेड से हमला किया गया है। यह खेप का एक हिस्सा है, बाकी खेप कहां है, इसको खोजा जाना जरूरी है। 
विज्ञापन


आईबी ने यह भी चेताया है कि जालंधर के सीटी ग्रुप के पकड़े गए छात्रों से एक ही एके-56 बरामद की गई है, जो अमृतसर से डिलीवर हुई थी। इस एके-56 के साथ ग्रेनेड और अन्य हथियार भी पंजाब आए हैं, जिनका इस्तेमाल आतंकवादी कर सकते हैं। आईबी ने फिरोजपुर, अजनाला और गुरदासपुर के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर की सीमा में इस साल में अब तक पांच पाकिस्तानियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए पकड़ा जा चुका है, जिनमें से दो पाकिस्तानी सेना के जवान हैं। इसके अलावा फरवरी में एक पाकिस्तानी तस्कर को भारतीय सीमा में घुसने पर गोलीबारी के दौरान बीएसएफ ने मार गिराया था, उसका एक साथी फरार हो गया था। हालांकि पंजाब से लगती एलओसी पर तारबंदी की गई है फिर भी कुछ प्वाइंट ऐसे हैं जहां से घुसपैठ होने की संभावना बनी रहती है।

 इसके अलावा सतलुज नदी कई बार पाकिस्तान में जाने के बाद फिर से भारतीय सीमा में प्रवेश करती है। नदी के जरिए भी घुसपैठ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। बीएसएफ की तरफ से पानी में बोट स्थायी तौर पर तैनात की गई है। 

सतलुज दरिया का चेक पोस्ट सबसे संवेदनशील इलाका है। यहां से सतलुज का पानी पाक जाता है। फिर पाक रेंजर्स की अखनूर चेकपोस्ट से भारत के टेडीवाल में आता है। जलमार्ग से घुसपैठ आसान है। जम्मू-कश्मीर से निकल कर रावी दरिया गुरदासपुर के बमियाल सेक्टर से पाक में दाखिल होता है। दीनानगर हमले के आतंकी यहीं से घुसे थे।

 50 किमी के दायरे में करीब 12 बार रावी दरिया भारत में आता है। बीएसएफ जवानों के मुताबिक इन जगहों पर ड्यूटी देना बेहद कठिन है। कई प्वाइंट्स ऐसे हैं, जहां से आसानी से घुसपैठ हो सकती है। वहीं रविवार को अलदीवाल में हमला किया गया, वहां से कुछ दूरी पर ही भारत-पाक सीमा पर अजनाला क्षेत्र में टांदीपुर और कमालपुर के पास दो आतंकवादी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनके पास से हथियार बरामद हुए थे। आईबी के सोमवार के अलर्ट के बाद सूबे में चौकसी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed