{"_id":"5ad694cc4f1c1b60098b51bb","slug":"intelligence-agencies-busted-plot-of-terror-attack-on-5-military-bases-in-the-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश के 5 सैन्य ठिकानों पर आतंकी हमले की साजिश का खुफिया एजेंसियों ने किया पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के 5 सैन्य ठिकानों पर आतंकी हमले की साजिश का खुफिया एजेंसियों ने किया पर्दाफाश
शनि शर्मा, रोहतक
Updated Wed, 18 Apr 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई देश के पांच महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हमले की साजिश रच रही है। इनमें हिसार, अंबाला, मेरठ, भोपाल व सिकंदराबाद शामिल हैं। यह खुलासा खुफिया एजेंसियों द्वारा पंजाब और हरियाणा में क्रेक किए गए आईएसआई के खुफिया नेटवर्क से हुआ है।
विज्ञापन
हाल ही में खुफिया एजेंसियों ने रोहतक से सैन्यकर्मी के बेटे गौरव शर्मा और पंजाब के अमृतसर से रवि को गिरफ्तार किया था। खुफिया सूत्रों के अनुसार इनके माध्यम से देश के कुछ सैन्य ठिकानों से जुड़ी गोपनीय और महत्वपूर्ण जानकारियां आईएसआई ने जुटा ली हैं।
विज्ञापन
इसी इनपुट के आधार पर अब आईएसआई की तैयारी उक्त पांच सैन्य ठिकानों में अपने एजेंट भेजने की थी। पहले एजेंट के माध्यम से संवेदनशील जानकारियां जुटाई जातीं, फिर उन्हें आतंकी संगठनों को देकर हमला करवाया जाता।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों की रडार पर सेक्स चैटर्स
गौरव शर्मा के इनपुट के बाद होनी थी रेकी
पुलिस के अनुसार आईएसआई ने देश के युवाओं को फंसाने के लिए एक खास हनीट्रेप बनाया है। पहले ऐसे युवकों की पहचान की जाती है जिनके माध्यम से सैन्य जानकारियां मिल सकती हैं। फिर उनसे आईएसआई की महिला एजेंट सोशल नेटवर्क के जरिये सेक्स चैट करती हैं।
फिर पैसे का लालच देकर उनसे सैन्य ठिकानों की जानकारियां मांगती हैं। एक ही महिला एजेंट सोशल मीडिया पर कई आईडी बनाकर बात करती है। अब भारतीय खुफिया एजेंसियां भी देश के ऐसे सेक्स चैटर्स पर अपनी नजर रखे हुए है जो पाकिस्तान और अरब देशों से जुड़ी आईडी के साथ इस तरह की चैट कर रहे हैं।
आईएसआई ने पैसे और ब्लैकमेलिंग को बनाया नया हथियार
आईएसआई ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब धर्म की जगह पैसे और ब्लैकमेलिंग को नया हथियार बनाया है। पहले आईएसआई मुस्लिम युवाओं को धर्म के नाम बरगलाकर इस्तेमाल करती थी। मगर अब हिंदू युवकों को हनीट्रेप में फंसाया जा रहा है।