फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions to stop salary of front line workers who do not take both doses of corona vaccine in Haryana

सख्त फैसला: कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक न लेने वाले इन कर्मचारियों का रुकेगा वेतन, सरकार ने जारी किया निर्देश

Thu, 05 Aug 2021 02:21 AM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 02:21 AM IST
सार

हरियाणा में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई। अब तक कुल एक करोड़ 23 लाख 86741 लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं, इनमें से 68,53,966 पुरुष हैं और 55,30,494 महिलाएं हैं। 96,90, 776 ने पहली और 26, 95,965 ने दोनों डोज ली हैं। केंद्र से कम वैक्सीन मिलने के कारण कम लोगों को वैक्सीन मिल पाई है। 

विज्ञापन
Instructions to stop salary of front line workers who do not take both doses of corona vaccine in Haryana
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तीसरी लहर की आशंका और टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने सख्त फैसला लिया है। अब कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज नहीं लगवाने वाले फ्रंटलाइन कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। साथ ही फैसला लिया गया है कि अब दूसरी डोज लगवाने वालों को प्राथमिकता दें, ताकि अधिक से अधिक आबादी सुरक्षित हो सके।

विज्ञापन


प्रदेश में 18 साल से ऊपर के करीब 1.80 करोड़ लोगों में से 4.50 लाख फ्रंटलाइन कर्मचारी हैं। इनमें स्वास्थ्य, पुलिस, सफाईकर्मी, बिजली, पंचायती राज और राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की बात करें तो कुल 2 लाख में से 1.80 लाख ने पहली और 1.20 लाख कर्मी ने ही दोनों खुराक ली हैं। 
विज्ञापन


कुल 60 हजार पुलिस कर्मचारियों में से 58 हजार ने पहला और 49 हजार ने दोनों डोज ली है। इसके अलावा, सफाई कर्मचारियों समेत अन्य कर्मी पहली के बाद दूसरी डोज लेने नहीं आ रहे हैं, क्योंकि पहली और दूसरी लहर में प्रदेश में कोरोना से छह डॉक्टरों समेत 50 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, 45 पुलिसकर्मी और 43 बिजली कर्मी कोरोना से जान गंवा चुके हैं। इसलिए सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक केवल 26 लाख ने ली दोनों डोज
हरियाणा में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के बाद अब तक कुल 1 करोड़ 23 लाख 86741 लोग खुराक ले चुके हैं। इनमें से 68,53,966 पुरुष हैं और 55,30,494 महिलाएं हैं। 96,90, 776 ने पहली और 26, 95,965 ने दोनों डोज ली हैं। केंद्र से कम वैक्सीन मिलने के कारण कम लोगों को वैक्सीन मिल पाई है। 

टीका लगवाने में बुजर्गों से युवा दो गुना आगे 
आयु वर्ग की बात करें तो सबसे अधिक टीका लगवाने वालों में युवा शामिल हैं। 18 से 44 साल के बीच के 59,06652 युवाओं ने टीका लगवाया है, जबकि 45 से 60 साल के 3467165 ने टीका लगवाया है। सबसे कम 60 साल से अधिक आयु वाले 30,12924 लोग हैं। 


कोरोना से लड़ाई में सबसे आगे फ्रंट लाइन वर्कर्स होते हैं। इसलिए सबसे पहले उनको सुरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। अभी भी काफी संख्या में कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने पहली डोज तो ले ली है लेकिन दूसरी नहीं ली है। जो कर्मचारी दूसरी डोज नहीं लेगा, उसका वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। दूसरी डोज की प्राथमिकता के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। -अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed