{"_id":"7de2857c830820ca0e47760cd6175f06","slug":"inso-nsui-protest-against-punjab-university-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में INSO और NSUI का विरोध प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में INSO और NSUI का विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Jun 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में वीरवार को इनसो और एनएसयूआई छात्र संगठनों ने छात्रों की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और मांग पत्र पीयू के अधिकारियों कौ सौंपा।
विज्ञापन
इनसो पीयू प्रेसिडेंट गौतम नैन की अगुवाई में स्टूडेंट वीसी दफ्तर के सामने पहुंचे। नैन ने कहा कि पीयू के सभी विभाग और हॉस्टल में पीने के पाने की स्वच्छता को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
गौतम ने बताया कि स्टूडेंट सेंटर पर दो दिन पहली ही पानी में मरी छिपकली निकली थी। ऐसा पानी पीने से पीयू के सैकड़ों विद्यार्थियों की जान पर बन आई थी।
पीयू में वॉटर प्यूरीफायर पुराने हो चुके हैं, सभी को तुरंत बदला जाना चाहिए। इस मौके पर इनसो चेयरमैन डा. जगदीप कुमार, अमित चहल, हरमन, अनिल घनघस, अंकुश और अमन मलिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर एनएसयूआई कैंपस प्रेसिडेंट हरदीप सिंह लाली की अगुवाई में यूआईईटी विभाग के विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
हरदीप ने कहा कि यूआईईटी में 5वें और छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को रीअपीयर का चांस देने, पीयू यूआईईटी में लेट्रल एंट्री का प्रोविजन करने और इंप्रूवमेंट चांस देने की मांग की गई है। हरदीप सिंह ने कहा कि मामले में पीयू प्रशासन ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।