फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Innocent need not fear ED: Dushyant

हुड्डा को ईडी ने चार बार और बुलाया तो दस किलो वजन हो जाएगा कम : दुष्यंत चौटाला

Mon, 05 Feb 2024 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Innocent need not fear ED: Dushyant
हुड्डा को ईडी ने चार बार और बुलाया तो दस किलो वजन हो जाएगा कम : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन

कहा-निर्दोष को ईडी से डरने की जरूरत नहीं, दोषी तो डरेगा ही

-गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला एनडीए की बैठक में होगा



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसा है। चौटाला ने कहा कि अगर ईडी ने चार बार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पूछताछ के लिए बुला लिया तो उनका दस किलोग्राम तक वजन कम हो जाएगा। डिप्टी सीएम रविवार को यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

ईडी द्वारा नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि निर्दोष व्यक्ति को डरना नहीं चाहिए, अगर कोई दोषी है तो जरूर डरेगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा ईडी के सामने नहीं जाने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनसे अच्छे तो बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव हैं, जो बीमार होते हुए भी बिना घबराए ईडी की पूछताछ का सामना कर रहे हैं। अगर कोई नेता ईडी से डर रहा है तो यह उनकी घबराहट है। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को बिना किसी पैसे के लेनदेन के मामले में दस-दस साल की सजा काटनी पड़ी, लेकिन ईडी के इन मामलों में तो पैसों का लेन-देन भी है। वहीं, लोकसभा चुनावों में गठबंधन में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि ये सब एनडीए की बैठक में तय होगा। हम एनडीए का हिस्सा हैं। भाजपा द्वारा दसों सीटें जीतने के दावे पर कहा कि सभी अपनी तैयारी करते हैं, भाजपा भी कर रही है और हम भी कर रहे हैं। अगर दोनों मिलते हैं तो एक और एक 11 होंगे।
विज्ञापन


बाक्स

मैं उचाना नहीं छोड़ूंगा, लेकिन कुछ लोग पार्टी छोड़ने वाले हैं

इस दौरान डिप्टी सीएम ने भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं उचाना नहीं छोड़ने वाला और उचाना से ही चुनाव लडूंगा, लेकिन सामने वाले कुछ लोग जरूर पार्टी छोड़ने वाले हैं। वह न तो टायर्ड हैं और न ही अभी रिटायर्ड होने वाले हैं। अभी 45 साल और राजनीति करनी है। चौटाला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह पिछले तीन चुनावों से अपना अंतिम चुनाव कह-कह जनता के वोट ले रहे हैं। अकेले वही नहीं, कई और नेता भी ऐसे ही जनता के बीच आएंगे और कहेंगे कि यह उनका अंतिम चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाक्स

इंडिया गठबंधन बिखरा हुआ, हरियाणा में कांग्रेस में ही फूट

एक अन्य सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि केंद्र में गठबंधन बिखर चुका है। नीतिश कुमार के जाने के बाद और ममता बनर्जी के बयान से साफ है कि विपक्ष एकजुट नहीं है। वहीं, हरियाणा में तो हालात और भी खराब हैं, यहां तो कांग्रेस पार्टी ही आपस में डिवाइडिड है। यहां तो फादर एंड सन गुट, एसआरके गुट, प्रभारी गुट हैं। कैप्टन अजय यादव के कांग्रेस में दम घुटने के सवाल पर चौटाला ने कहा कि उनके लिए जजपा के दरवाजे खुले हैं, उनको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed