फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLd Supremo om prakash chautala compares pm modi to hitlar

ओपी चौटाला ने पीएम मोदी को बताया हिटलर जैसा, बोले- आडवाणी का नहीं हुआ, देश का कैसे होगा

Fri, 07 Jun 2019 03:09 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 07 Jun 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
INLd Supremo om prakash chautala compares pm modi to hitlar
ओपी चौटाला, पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना तानाशाही शासक हिटलर से कर दी और बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने मोदी को तानाशाह करार देते हुए कहा कि आज जर्मनी की तरह भारत देश में तानाशाही शासन है। देश में आमजन की कोई सुनवाई नहीं है। जनता मोदी से जनहितैषी नीतियों की उम्मीद ना करे। मोदी लालकृष्ण आडवाणी का नहीं हुआ तो वह देश की जनता का बिल्कुल नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


चौटाला ने बताया कि 1989 में जब उनकी पार्टी ने भाजपा को समर्थन देकर अटल बिहारी वाजपेयी को प्रधानमंत्री बनाया था, तब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री के पद से अटल बिहारी उनकी छुट्टी कर रहे थे तो लाल कृष्ण आडवाणी ने ही उनकी कुर्सी बचाई थी। जिस मोदी ने आज लालकृष्ण आडवाणी की दुर्दशा की है, उससे देश की जनता कैसे विकास की उम्मीद कर सकती है।
विज्ञापन


चौआला ने आमजन की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी नहीं होने पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है और न ही बिजली मिल रही है। दूसरी तरफ फसलों के उचित दाम भी नहीं दिए जा रहे हैं। ऐसे में विकास की उम्मीद कैसे करें। सरकार को अपने सिवाय कोई दिखता ही नहीं। सब अपना-अपना स्वार्थ साधने लगे हैं, जनता की किसी को पड़ी नहीं नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के हालात पहले भी कई बारे आए

ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आज जो हालात पार्टी के हैं, इनसे मत घबराना। इस तरह का दौर पार्टी में पहले भी कई बार आया है। संगठन को मजबूत करने के लिए रूठे कार्यकर्ताओं को मनाएं। अब कार्यकर्ताओं के बनवास का समय पूरा हो चुका है। उनकी इस चुनाव में सत्ता में भागीदारी होगी।

इनेलो सुप्रीमो ने जजपा का नाम लिए बिना पार्टी नेताओं को गद्दार और लुटेरे बताया। इनेलो सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक बार इनेलो की सरकार बनवाओ, फिर ऐसे कानून बनाऊंगा कि कभी प्रदेश की जनता को परेशानी नहीं होगी। वह अभी मजबूत हैं। 100 वर्ष तक जीने की गारंटी लेता है, ताकि प्रदेश में इनेलो का राज बनाकर हर घर में खुशहाली को देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed