{"_id":"5cfc9ff3bdec2207132d8512","slug":"inld-mla-balwan-singh-daulatpuria-joins-bjp-in-haryana-may-effect-petition-against-rebel-leaders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलवान दौलतपुरिया का इस्तीफा, खारिज हो सकती है इनेलो के बागी विधायकों के खिलाफ याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलवान दौलतपुरिया का इस्तीफा, खारिज हो सकती है इनेलो के बागी विधायकों के खिलाफ याचिका
Sun, 09 Jun 2019 11:30 AM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
बलवान दौलतपुरिया
- फोटो : फाइल फोटो
इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए फतेहाबाद के विधायक बलवान दौलतपुरिया ने इस्तीफा हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल को भेज दिया है। शुक्रवार को भाजपा ज्वॉइन करते ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा स्पीकर के नाम रवाना कर दिया था। बलवान सिंह दौलतपुरिया के इस फैसले का असर अब विधानसभा में चल रही इनेलो के बागी विधायकों के खिलाफ दलबदल एक्ट के तहत डाली गई याचिका पर पड़ सकता है।
यह याचिका खारिज भी हो सकती है, क्योंकि इस तरह की याचिका को मौजूदा विधायक ही आगे बढ़ा सकता है, मगर बलवान दौलतपुरिया का इस्तीफा स्वीकार होते ही वह पूर्व विधायक हो जाएंगे। स्पीकर पहले भी इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हुए दो विधायकों केहर सिंह रावत और रणबीर गंगवा का इस्तीफा स्वीकार कर चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा स्पीकर अब इस मामले में कानूनी परामर्श के बाद ही आगामी कार्रवाई करेंगे।
मैंने अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर को भेज दिया है। अब मेरी याचिका पर आगे क्या होता है, यह विधानसभा स्पीकर को देखना है। मैं इस मामले में कानूनी पहलु देखकर ही कुछ कह पाऊंगा।
विज्ञापन
- बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक
इनेलो विधायक अभय चौटाला ने भी चारों बागी विधायकों के खिलाफ शिकायत विधानसभा स्पीकर को सुबूतों के साथ दी हुई है। हमारी मांग है कि स्पीकर महोदय अभय चौटाला की शिकायत पर बागी विधायकों के खिलाफ दलबदल एक्ट के तहत कार्रवाई करें। बलवान की याचिका पर सुनवाई का मामला स्पीकर के अधिकार क्षेत्र की बात है।
- प्रवीण अत्रेय, प्रवक्ता, इनेलो

Trending Videos
चार विधायकों के खिलाफ है बलवान की याचिका
दरअसल, इनेलो विघटन के बाद इनेलो के सिंबल से लड़ने वाले चार विधायकों डबवाली से नैना चौटाला, उकलाना से अनूप धानक , दादरी से राजदीप फौगाट और नरवाना से पिरथी सिंह नंबरदार का झुकाव अभय चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) की ओर हो गया था।
बाद में इन चारों विधायकों ने जजपा का खुला समर्थन करते हुए इनेलो के खिलाफ बगावती सुर दिखाने शुरू कर दिए थे, चूंकि ये चारों विधायक अभी औपचारिक रूप से इनेलो सिंबल पर ही विधायक है और इसी हैसियत से उनकी हरियाणा विधानसभा में अभी सदस्यता भी बरकरार है।
इसलिए इनेलो के विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने पिछले दिनों स्पीकर को शिकायत पत्र भेजकर इन चारों विधायकों को बागी करार देते हुए चारों के खिलाफ दलबदल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता रद करने की मांग की थी।
जबकि दूसरी ओर, इनेलो के अन्य विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भी इसी संदर्भ में उक्त एक्ट के तहत ही एक याचिका भी विधानसभा में दायर कर दी थी। यह याचिका अभी तक विचाराधीन है। लेकिन अब इनेलो छोड़ चुके दौलतपुरिया का इस्तीफा स्वीकार होते ही वे पूर्व विधायक हो जाएंगे और ऐसी स्थिति में उनकी यह याचिका खारिज हो सकती है। लेकिन अभय चौटाला की शिकायत बरकरार रहेगी।