फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD leader's son shot dead in Jhajjar of Haryana

झज्जर में इनेलो नेता के बेटे की हत्या, आठ गोलियां मारकर बदमाश हुए फरार

Tue, 02 Apr 2019 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
INLD leader's son shot dead in Jhajjar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

इनेलो नेता साहब कौर के बेटे, होटल व्यवसायी व प्रॉपर्टी डीलर सतीश देशवाल (50) की कुछ बदमाशों ने सोमवार सुबह नौ बजे आठ गोलियां मार कर हत्या कर दी। देशवाल वारदात के समय काउंटर पर बैठा था। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को होटल का स्टाफ नदारद मिला है। परिजनों को शक है कि पैसों के लेनदेन में हत्या की गई है। हालांकि उन्होंने किसी पर संदेह नहीं जताया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सतीश के शव से आठ गोलियां मिली हैं। जबकि पुलिस ने मौके से छह गोलियों के खोल बरामद किए हैं। वहीं, सतीश के भाई सतबीर ने बताया कि उसके भाई के शरीर पर गोलियों के करीब 13 निशान मिले हैं। वारदात में 9 एमएम और 315 बोर की गोलियां चलाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

INLD leader's son shot dead in Jhajjar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

भदानी गांव निवासी सतीश देशवाल पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। कुछ समय से वह गुरुग्राम रोड पर पहले महाराजा और वर्तमान में नौरंगपुर गांव के पास एमएचजीएच के नाम से होटल चला रहा था। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सतीश की हत्या में मुख्य वजह पैसे का लेन-देन हो सकता है।

बंद मिले सीसीटीवी कैमरे
होटल के सीसीटीवी कैमरे 23 मार्च से बंद पड़े हैं। बगल के होटल के सीसीटीवी भी वारदात के समय खराब मिले हैं। सीसीटीवी बंद होने के एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है।

सतीश के हैं दो बच्चे
सतीश देशवाल के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा डीपी का कोर्स कर रहा है। सतीश का एक भाई सतबीर है, जो कि डीपी के पद पर शिक्षा विभाग में सेवारत है। सतीश की मां साहब कौर इनेलो की महिला विंग में जिला प्रधान के पद पर रह चुकी है। सतीश भी पूर्व में इनेलो की युवा विंग में सक्रिय रहा है।

अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हमलावर किस वाहन में आए थे, इसका सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद से होटल स्टाफ गायब है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। - रमेश चंद्र, एसएचओ, सदर थाना झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed