फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD leader Abhay Chautala replied to Ajay Chautala's statement

अभय चौटाला की बड़े भाई को चुनौती, बोले- मेरे साथ दुष्यंत इस्तीफा दें, फिर चुनाव लड़कर देख लेते हैं

Mon, 16 Mar 2020 09:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Mar 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
INLD leader Abhay Chautala replied to Ajay Chautala's statement
अभय सिंह चौटाला(फाइल फोटो) - फोटो : ani

अभय चौटाला ने अपने भाई व जजपा नेता अजय चौटाला की टिप्पणी पर पलटवार किया है। प्रेसवार्ता करते हुए अभय ने अपने बड़े भाई अजय को गलतफहमी न पालने की सलाह दी है। उन्होंने अजय चौटाला को इस गलतफहमी दूर करने के लिए एक चुनौती भी दी है।बड़े भाई पर जनता को भरोसा तोड़ने का आरोप लगाते हुए अभय ने कहा कि पहले तो ये लोग जनता के बीच भाजपा को कोसकर 10 सीटें जीत गए और अब कहते हैं कि अभय चौटाला भी इन्हीं की मदद से विधानसभा पहुंचा है।

विज्ञापन


अभय ने कहा कि अजय को मेरी चुनौती है कि वे अपने बेटे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को उचानां कलां से इस्तीफा दिलवाए और मैं ऐलनाबाद सीट से इस्तीफा देता हूं। दोनों सीटों पर दोबारा उप चुनाव होगा और दोनों फिर से अपनी-अपनी सीट पर मैदान में उतरेंगे। जनता अजय को दिखा देगी कि दोनों में से कौन दोबारा विधानसभा पहुंचेगा।
विज्ञापन


अभय चौटाला ने कहा कि आज भले ही जजपा के 10 विधायक है, मगर हालात यह है कि दस के दस एक जगह इकट्ठे बैठकर आपस में मीटिंग नहीं कर सकते हैं। जो लोग इनेलो छोड़कर जजपा में गए, आज वह पछता रहे हैं और जनता को भरोसा इनेलो पर पहले से ज्यादा बढ़ा है। राज्यसभा चुनाव में दीपेंद्र की उम्मीदवारी पर तंज कसते हुए अभय ने कहा कि दीपेंद्र के खिलाफ भाजपा ने प्रत्याशी न उतारकर ये साबित कर दिया है कि इस मामले में भाजपा-कांग्रेस दोनों ही मिले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अभय ने सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि के मामले में 40 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। अभय का कहना है कि सरसों, चना इत्यादि फसलों में किसानों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed