फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Infrastructure will occupants out of lal dora

लाल डोरे से बाहर रहने वालों के लिए खुशखबरी

Tue, 01 Jul 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Jul 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
Infrastructure will occupants out of lal dora

प्रशासन की सलाहकार समिति में लाल डोर से बाहर बने मकानों को रेगुलर करने का मामला उठाया गया। इस पर प्रशासन शिवराज पाटिल ने कहा कि फिलहाल अभी इसे रेगुलर नहीं किया जा सकता, लेकिन यहां पर रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि इस समय लाल डोरे के बाहर बने मकानों में पानी और बिजली की किल्लत है। सड़क भी नहीं बनी हुई है। लाल डोरे के मामले में अलग से एक कमेटी का गठन करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही बैठक में प्रशासक ने स्पष्ट किया है कि 10 मंजिला इमारतों के निर्माण को गांव में मंजूरी नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, भजन सिंह माडू और कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल ने मास्टर प्लान में लाल डोरे की सीमा बढ़ाने की मांग की। इन नेताओं का कहना है कि चंडीगढ़ के गांव में पंजाब एक्ट लागू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में जिन लोगों ने लाल डोरे से बाहर घर बना रखे हैं, उन्हें नियमित किया गया है। जबकि चंडीगढ़ के गांववासियों ने जो घर लाल डोरा के बाहर बना रखे हैं, उन्हें नियमित नहीं किया गया। यहां पर भी लाल डोरे के बाहर बने मकानों को पंजाब एक्ट के तहत नियमित किया जाए।


उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में लाल डोरे के बाहर जो गोदाम बने हैं चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा उनको सेल टैक्स नंबर देना बंद कर दिया था। इससे गोदाम के मालिक व सरकार को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सेल टैक्स नंबर देने फिर से शुरू किया जाए। मालूम हो कि प्रशासन लाल डोरे के बाहर बने मकानों को वॉयलेशन के नोटिस जारी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed