{"_id":"a34ed64f1e8082422499a76206540adf","slug":"infosys-will-show-today-s-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में आज खुलेगा इन्फोसिस का सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में आज खुलेगा इन्फोसिस का सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 22 Feb 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
शहर में गमाडा द्वारा बसाई जा रही आईटी सिटी में आज इन्फोसिस के डेवलपमेंट सेंटर का नींव पत्थर रखा जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल मुख्य मेहमान होंगे। समारोह में इन्फोसिस के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आईटी सिटी में बसने वाली इन्फोसिस पहली कंपनी होगी।
जानकारी के मुताबिक गमाडा ने 31 जनवरी को इन्फोसिस को आईटी सिटी में पचास एकड़ की साइट अलॉट की थी। यह साइट कंपनी को 137.50 करोड़ में दी गई है। इसके अलावा आईटी सिटी में 46 अन्य कंपनियां भी स्थापित होंगी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक इस सेंटर को बनाने में इन्फोसिस 700 करोड़ रुपये की लागत से काम करेगी। आने वाले तीन सालों में सेंटर पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
इस सेंटर के खुलने से 15 हजार युवाओं को नौकरियां मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके अलावा अन्य कंपनियों को गमाडा ने एलओआई जारी कर दिए हैं। अन्य कंपनियां भी जल्दी ही अपने निर्माण कार्य शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
2015 तक विकसित होगी आईटी सिटी
जानकारी के मुताबिक गमाडा द्वारा आईटी सिटी 2015 तक पूरी तरह विकसित कर दी जाएगी। गमाडा ने आईटी सिटी में सड़क, पानी, बिजली समेत सभी सुविधाओं को शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
कंपनियों से इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। गमाडा अधिकारियों ने साफ किया है, जो कंपनी इस प्रोजेक्ट पर काम करेगी। वह पांच साल तक प्रोजेक्ट के अन्य कामों पर नजर भी रखेगी।