फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inflation hits during festive season... Prices of tomatoes and onions are troubling people

Chandigarh News: त्योहारी सीजन में महंगाई की मार... टमाटर और प्याज के भाव लोगों को कर रहे परेशान

Tue, 22 Oct 2024 06:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Inflation hits during festive season... Prices of tomatoes and onions are troubling people
चंडीगढ़। त्योहारी सीजन में महंगाई से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। टमाटर और प्याज के भाव लोगों को परेशान किए हुए हैं। लगभग डेढ़ महीने से टमाटर 90 से 100 रुपये और प्याज 60 से 70 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, लोगों का कहना है कि बढ़ी महंगाई से त्योहार का मजा किरकिरा हो जाता है। इसलिए सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। वही, सेक्टर-26 मंडी के आढ़तियों ने बताया कि टमाटर और प्याज की आवक में धीरे-धीरे सुधार होने के कारण उम्मीद है। दिवाली के बाद कीमत में कमी आएगी। प्याज के आढ़ती बलवीर सिंह ने बताया कि बे मौसम बरसात के कारण प्याज की ज्यादातर फसल को नुकसान हुआ है। इस कारण नासिक और उज्जैन से आपूर्ति बेहद कम रही। इससे उसकी कीमत में तेजी से उछाल आया है। वही, धीरे-धीरे आपूर्ति सुधर रही है जिससे उम्मीद है कि दिवाली या उसके दो-चार दिन बाद कीमत में काफी गिरावट आएगी। वही, अपनी मंडी के सब्जी विक्रेता सुनील कुमार का कहना है कि टमाटर की चार से पांच तरह की वैरायटी मंडी में उपलब्ध है। लेकिन सभी का रेट 70 से 80 रुपये के बीच है। इसलिए सेक्टर में पहुंचने-पहुंचते इसकी कीमत 90 से 100 तक हो रही है। क्योंकि थोक में की गई खरीद में कुछ माल खराब निकलने से भी रेट पर असर आता है। ठीक यही हाल प्याज का भी है। मंडी में प्याज 45 से 55 रुपये प्रति किलो की दर से अलग-अलग क्वालिटी में उपलब्ध है। मंडी से खरीद करने के बाद उसे भी सेक्टर में प्रति किलो 70 रुपए की दर से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed