फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inelo supremo om parkash chautala came back from tihar jail

तिहाड़ से लौटते ही एक्शन में दिखे चौटाला, बोले...

Mon, 06 Apr 2015 10:11 AM IST
सर्वेश कुकरा/अमर उजाला, हांसी
सर्वेश कुकरा/अमर उजाला, हांसी Updated Mon, 06 Apr 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
inelo supremo om parkash chautala came back from tihar jail

तिहाड़ से लौटते ही इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला एक्शन में नजर आए। जेबीटी भर्ती घोटाले में पैरोल पर रिहा हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा पहुंचे।

विज्ञापन


अपने घर सिरसा जाने के दौरान हांसी में वह कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय देना शुरू किया तो चौटाला बोले ‘मेरी याददाश्त कमजोर नहीं हुई है मैं सबको जानता हूं। पहले फसलों का हाल बताओ, यहां बारिश और ओला वृष्टि का क्या असर रहा।’
विज्ञापन


चूंकि इनेलो सुप्रीमो के आने की खबर को गुप्त रखा गया था, यही वजह थी कि पूर्व मंत्री सुभाष गोयल के पेट्रोल पंप पर केवल चुनिंदा वर्कर ही उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'फसलें ओलों से बची हैं या नहीं?'

inelo supremo om parkash chautala came back from tihar jail

चौटाला ने कार से बाहर निकलते ही सबसे पहले कार्यकर्ताओं से बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई उनकी फसलों को लेकर सवाल किया। वे बोले, फसलें ओलों से बची हैं या नहीं? यहां की इस पर पार्टी के शहरी प्रधान रहे कृष्ण लूथरा ने कहा कि फसलों को तो काफी नुकसान पहुंचा है। किसान फिर से कर्ज के बोझ तले दब गए हैं।

चौटाला ने हांसी आने से पहले ही ये सख्त निर्देश दे दिए थे कि उनके आने के बारे में किसी को सूचित न किया जाए। मर्सिडीज कार में यहां पहुंचे चौटाला 15 मिनट ठहरे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ दूध पीया। बातचीत के वक्त इनेलो सुप्रीमो चौटाला की आवाज में काफी भारीपन था। खास बात यह भी रही कि इस दौरान उन्होंने राजनीति पर कोई चर्चा नहीं की।

मीडिया से बचते रहे चौटाला

चौटाला का घर आगमन इतना गुप्त रखा गया कि मीडिया तक को खबर नहीं दी गई। जहां कहीं भी सूचना पर मीडियाकर्मी पहुंचे तो उन्हें न तो फोटोग्राफ करने दिए गए और न ही चौटाला से बातचीत करने दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed