फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inelo Menifesto

इनेलो के घोषणापत्र में लड़कियों को स्कूटी

Mon, 04 Aug 2014 10:03 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Aug 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
Inelo Menifesto

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही इनेलो ने आज चंडीगढ़ में पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी कर दिया।

विज्ञापन


इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और पार्टी अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने घोषणापत्र में सबसे बड़ा वादा जरूरतमंद लड़कियों को कॉलेज जाने के लिए स्कूटी मुफ्त उपलब्ध करवाने का किया।

इसके अलावा प्रदेश में इनेलो सरकार बनने पर हर वर्ग को खुश करने की बात कही जा रही है। युवाओं को रिझाने के लिए इनेलो ने खास घोषणाएं कीं।

घोषणापत्र में की गई ये प्रमुख घोषणाएं

Inelo Menifesto

गांव और शहरों में रहने वाले किसान, मजदूर, अगड़े-पिछड़े तथा अनुसूचित जाति समेत सभी वर्गों का 2 लाख रुपये तक का कर्जा माफ उसी तर्ज पर किया जाएगा जैसे 1987 में जननायक चौधरी देवीलाल जी ने देश में पहली बार किसानों का कर्ज माफ किया था।
ताऊ देवीलाल आवास योजना के अन्तर्गत सभी वर्ग के गरीब लोगों को पक्के मकान दिए जाएंगे।
सरकारी खजाने में वैट के जरिए राजस्व जमा कराने वाले व्यापारियों को उनकी जमा राशि का 5 फीसदी प्रोत्साहन स्वरूप वापस लौटा दिया जाएगा।
ताऊ देवीलाल सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली पेंशन की राशि बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति माह की जाएगी तथा प्रति वर्ष 100 रुपये की बढ़ौतरी की जाएगी।
मेडिकल, इंजीनियरिंग, टेक्निकल, मैनेजमेंट और सभी ग्रेजुएट स्तर की शिक्शा हरियाणा के छात्रों को मुफ्त दी जाएगी। सभी प्राईवेट शिक्षण संस्थाओं की फीस कानून बना कर निर्धारित की जाएगी।
लड़कियों को कॉलेज जाने के लिए सरकार मुफ्त स्कूटी/मोपेड देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कुछ अन्य घोषणाएं

Inelo Menifesto

किसानों को जमीन अधिग्रहण संबंधी मामलों में न्याय दिलवाने के लिए अलग से एक ‘‘कृषक न्याय आयोग’’ बनाया जाएगा।
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेश स्तर पर व्यापारिक आयोग बनाया जाएगा जिसके सदस्य प्रदेश के व्यापारी होंगे। इस आयोग की सिफारिशों को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाया जाएगा।
प्रदेश में निजी क्षेत्रों तथा पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप योजनाओं के अन्तर्गत हरियाणावासियों के लिए नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान के लिए किसानों को 25000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा।
कृषि, उधोगों व घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली नियमित रूप से दी जाएगी।
ग्रामीण सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत जिला परिषदों, ब्लॉक समितियों को तथा पंचायतों को और अधिक अधिकार दिए जाएंगे।
ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों को 7 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने वालों को 5 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक जीतने वालों खिलाडियों को 3 करोड़ रुपये देकर सरकार द्वारा सम्मानित किए जाएंगे।
गरीब परिवारों को 25 किलो अनाज प्रति परिवार प्रतिमाह मुफ्त दिया जाएगा। प्रतिमाह दिए जाने वाले राशन की अवधि को बढ़ा कर साल में दो बार यानि छः माह में एक बार दिया जाएगा ताकि गरीब परिवारों को रोज-रोज राशन की लाईन में न खड़ा होना पड़े।
किसानों को मुफ्त ट्यूवबैल कनैक्शन देने के साथ-साथ ट्यूवबैल का मुफ्त बीमा भी सरकार करवाएगी।

विज्ञापन

ये घोषणाएं भी की गईं

Inelo Menifesto

प्रदेश के सभी वर्ग के कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर वेतनमान दिया जाएगा।
सभी सरकारी महिला कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप पुलिस विभाग की तर्ज पर 13 महीने का वेतन दिया जाएगा।
प्रदेश के सभी 12वीं पास बेराजगार युवकों को 5000 रुपये तथा ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट शिक्शा प्राप्त बेरोजगार युवकों को 8000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
कॉलेज व विश्वविद्यालय के स्तर पर छात्र संगठन चुनाव करवाए जाएंगे।
प्रदेश के हर गरीब परिवार को पीने का पानी मुफ्त दिया जाएगा।
सवा लाख सिख तीर्थ यात्रियों को श्री ननकाना साहिब व हिदुओं को श्री कटास राज मंदिर के दर्शन सरकारी खर्चे पर करवाएं जाएंगे, इसी तरह हज यात्रियों को भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान के अतिरिक्त बकाया राशि हरियाणा सरकार द्वारा दी जाएगी।
जेबीटी/डीएड, बीएड तथा प्राध्यपकों को नौकरी प्राप्त करने के लिए लागू की गई ’’एसटीईटी’’ तथा इसके अतिरक्ति सेवारत अध्यापकों के लिए शुरू की गई शिक्षक पात्रता परीक्शा (टीईटी) को समाप्त किया जाएगा।
व्यापारियों, आम नागरिकों, दलितों तथा महिलाओं की सुरक्शा के लिए आवश्यकता अनुसार जगह-जगह पुलिस दस्ते स्थापित किए जाएगे।
पुलिस तथा होमगार्ड/सिविल डिफेंस विभागों की भर्ती में महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्शण दिया जाएगा। इसके साथ-साथ होमगार्ड/सिविल डिफेंस वालिंटरियर्स को डयूटी पर बुलाए जाने पर दिए जाने वाले भत्ते की राशि को 250 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन किया जाएगा।
महंगाई, मुनाफाखोरी तथा जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

ये पढ़िए कुछ और घोषणाएं

Inelo Menifesto

भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी।
हरी पानी के लिए वसूल किया जा रहा आबियाना समाप्त किया जाएगा।
नकली खाद्, कीटनाश्क दवाईयां तथा अन्य नकली कृषि उपकरण बेचने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
परिवार के मुखिया के निधन पर, उसकी कृषि भूमि उसके वारिसान के नाम एक माह के अंदर इंतकाल की जाएगी। ऐसा न होने पर संबंधित राजस्व अधिकारी के विरूध कार्यवाही की जाएगी।
हर गांव में स्वच्छ पेयजल की सुचारू आपूर्ति के लिए अलग से जलघर बनाया जाएगा। हर जलघर में जल शुद्विकरण यंत्र लगाया जाएगा। हर घर में पानी की टूंटी कनेक्शन मुफ्त दिया जायेगा।
प्रदेश के प्रत्येक गांव को ई-गवर्नंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश मुख्यालय व जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा ताकि नागरिक सुविधाओं जैसे जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व कागजात, स्थाई प्रमाण पत्र आदि को ग्रामीणों के घर तक पहुंचाया जा सके।
प्रदेश में गौवध रोकने के लिए गौ-रक्शा आयोग बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed